रायपुर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न पार्किंग स्थलों से लावारिस हालत में खड़े 32 दोपहिया वाहन जब्त

Raipur Anti-Crime and Cyber ​​Unit in a major action, seizes 32 two-wheelers found abandoned at various parking lots.

रायपुर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न पार्किंग स्थलों से लावारिस हालत में खड़े 32 दोपहिया वाहन जब्त

रायपुर : दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर चोरी की वाहनों सहित अज्ञात आरोपियों की खोजबीन के लिए लगाया गया है.
टीम के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मेकाहारा अस्पताल, मॉल सहित रायपुर के कई स्थानों के पार्किंग को चेक करने पर अलग-अलग पार्किंग स्थलों में कुल 32 नग दोपहिया वाहनों को चिन्हांकित किया गया. उक्त वाहनों के बारे में जानकारी लेने पर मालुम हुआ कि दोपहिया वाहन लंबे समय से खड़े हैं.
जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा 32 नग दोपहिया वाहनं को बरामद किया गया. लावारिस हालत में जप्त वाहनों की जानकारी के लिए कार्यालय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गंज परिसर रायपुर और मोबाईल नंबर 98934 25568 में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t