शराब के नशे में कर्मचारी का मर्डर, दूध-डेयरी में काम करने वाले साथी ने गर्दन में घोंपा चाकू, पैसे-शराब को लेकर हुआ विवाद, आरोपी सन्नी गिरफ्तार

Drunken employee murdered; fellow dairy worker stabbed in neck after dispute over money and alcohol, accused Sunny arrested

शराब के नशे में कर्मचारी का मर्डर, दूध-डेयरी में काम करने वाले साथी ने गर्दन में घोंपा चाकू, पैसे-शराब को लेकर हुआ विवाद, आरोपी सन्नी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान दुर्गेश धृतलहरे के रुप में हुई है. जबकि आरोपी कर्मचारी सन्नी साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 1 बजे डेयरी संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को खबर दी कि उसके यहां काम करने वाले दो कर्मचारी दुर्गेश धृतलहरे और सन्नी साहू अचानक गायब हैं. साथ ही उनके कमरे में खून फैला हुआ मिला है.
खबर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की. तलाश के दौरान मुखबिर से खबर मिली. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू को मेकाहारा इलाके से पकड़ा.
सन्नी साहूह और दुर्गेश शराब पी रहे थे. इसी दौरान पैसे और शराब को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरु हो गई. इसी झगड़े में सन्नी ने चाकू और लोहे की रॉड से दुर्गेश पर हमला कर दिया. जिसके बाद सन्नी साहू उसे ऑटो में बैठाकर वहां से ले गया. काफी तलाश के बाद पुलिस को आरोपी सन्नी साहू मेकाहारा अस्पताल में मिला.
पूछताछ में सन्नी ने बताया कि दोनों ने शराब पी थी. इसी दौरान आपस में विवाद हो गया। झगड़े के दौरान सन्नी ने लोहे की रॉड और धारदार औजार से दुर्गेश के गले और गाल पर हमला कर दिया। घायल दुर्गेश को आरोपी मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार आरोपी सन्नी साहू उम्र 22 साल कचना का निवासी है. दूध बांटने का काम करता है. मृतक दुर्गेश धृतलहरे खरोरा थाना क्षेत्र के परसवानी गांव का निवासी था. ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. दोनों युवक डेयरी में ही रहकर काम कर रहे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करने की बात कह रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t