ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े सोने के टॉप्स चोरी, थोड़ी देर में आती हूं कहकर फुर्र, घटना CCTV में कैद, आरोपी महिला गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
Gold tops stolen from a jewellery shop in broad daylight, woman flees saying she will be back in a while, incident captured on CCTV, accused woman arrested, scooter seized
दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई के ज्वेलरी शॉप से चोरी का मामला सामने आया है. रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में खरीदारी करने पहुंची एक महिला ने सोने के टाप्स पार कर दिया. घटना के CCTV में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुकानदार कैलकुलेटर लेने पीछे मुड़ा। उसी दौरान महिला ने जल्दी से टॉप्स छिपा लिया. थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान से चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए एक जोड़ी सोने के टॉप्स और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी जब्त किया है. यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के महावीर कॉलोनी के रहने वाले सुजल जैन ने नेवई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान है. 17 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे एक महिला उनकी दुकान पर आई और सोने के टाप्स दिखाने के लिए कहा. जब टाप्स दिखाए जा रहे थे. तब महिला उन्हें हाथ में लेकर देखने लगी और पसंद करने का नाटक करती रही.
इसी दौरान जब दुकानदार कैलकुलेटर लेने के लिए थोड़ी देर के लिए पीछे मुड़े. तभी महिला ने चालाकी से एक जोड़ी सोने के टाप्स छुपा लिया. कुछ देर बाद वह थोड़ी देर में आती हूं कहकर दुकान से निकल गई.
महिला के जाने के बाद जब दुकानदार ने अपने सोने के डिब्बे का वजन मिलान किया। तो एक जोड़ी सोने के टॉप्स का वजन कम पाया गया. तब उन्हें चोरी का एहसास हुआ. चोरी गए टॉप्स का वजन करीब 4 ग्राम बताया गया. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपए है.
दुकानदार की शिकायत पर नेवई थाने में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि घटना के समय एक महिला को बैगनी रंग की स्कूटी नम्बर CG07 BV 6149 पर देखा गया था और वह चोरी किए गए टॉप्स को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रही है.
संदेही महिला से पूछताछ किया गया जो अपने बयान में जुर्म करना कबूल कर घटना समय इस्तेमाल स्कूटी एवं चोरी किये गये एक जोडी सोने के टाप्स को सामने गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.
इस कार्रवाई में थाना नेवई प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, उप निरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक महावीर साहू (1439), आरक्षक रवि बिसाई (1605) एवं महिला आरक्षक कीर्ति साहू (183) का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपिया
संगीता कोठारी उम्र 31 साल निवासी ग्राम खोला, थाना आर. जामगांव, हाल मुकाम रिसाली सेक्टर, भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



