निर्माणाधीन टंकी में डूबा खिलखिला कर खेल रहा बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, मौत के मुंह में समाया मासूम, इलाके में शोक का माहौल

A child drowned in a tank under construction, died before reaching the hospital, and the area was plunged into mourning.

निर्माणाधीन टंकी में डूबा खिलखिला कर खेल रहा बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, मौत के मुंह में समाया मासूम, इलाके में शोक का माहौल

रायपुर : राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 1 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर गली नंबर-1  इलाके में मृतक इराज साहू पिता रोहित साहू उम्र करीब डेढ़ साल छत पर दादी के साथ खेल रहा था. घर वालों से इसका वीडियो भी बनाया. उन्हे क्या पता था कि नीचे उतरने पर मामूम के साथ हादसा हो जाएगा.
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चे की मां काम पर गई हुई थी. जबकि वह अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था. न्यू राजेंद्र नगर इलाके में रोहित साहू का परिवार रहता है. घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी खुली हुई थी, जिस पर कोई ढक्कन या सुरक्षा इंतजाम नहीं था.
खेलते-खेलते मासूम उसी तरफ़ चला गया और अचानक टंकी में गिर गया. कुछ देर तक किसी का ध्यान नहीं गया और इसी दौरान हादसा हो गया. जब परिजन को बच्चे का ध्यान आया तो उसे ढूंढने के लिए घर और आसपास तलाश की. कई जगह खोजने के बाद किसी ने टंकी की तरफ देखा और वहां मासूम डूबा हुआ मिला.
आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है.
इस हादसे ने माता-पिता और परिवारजनों में चिंता और दुख को बढ़ा दिया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने परिवार को सांत्वना दी. और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों से दूर रखना चाहिए और निर्माणाधीन टंकियों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए.
इस हादसे के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल है. पड़ोसियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि मासूम इराज साहू बहुत चंचल और प्यारा बच्चा था. यह घटना राजधानी रायपुर में छोटे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचने के लिए सुरक्षा मानकों और जागरुकता अभियान को बढ़ाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB