आधी रात ‘खूनी खेल’ की कोशिश, घर में घुसकर युवक पर चाकू और पंच से हमला, आदतन बदमाश साहिल गिरफ्तार, साथी मनीष फरार, तलाश जारी

Attempted midnight 'bloody game': Man attacked with knife and punch after entering home; habitual criminal Sahil arrested, accomplice Manish absconding, search continues

आधी रात ‘खूनी खेल’ की कोशिश, घर में घुसकर युवक पर चाकू और पंच से हमला, आदतन बदमाश साहिल गिरफ्तार, साथी मनीष फरार, तलाश जारी

रायगढ़ : थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी उम्र 30 साल निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात करीब 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई. उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे. दरवाजा पीटने मना करने पर दोनों गाली-गलौच करने लगे.
शोर सुनकर जब शाहरूख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया. तो आरोपियों ने हाथ-मुक्का, पंच और धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिससे शाहरूख वारसी को चोटें आईं. बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आए. तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वारदात की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सघन पतासाजी की गई.
चंद घंटों में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल एक्का उम्र 22 साल निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. जिसके बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों आरोपी पूर्व में भी झगड़ा, मारपीट एवं चोरी के मामलों में शामिल रहे हैं. और आदतन बदमाश हैं. फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीष जाटवर की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है.
गिरफ्तार आरोपी
साहिल एक्का पिता सुनील एक्का उम्र 22 साल निवासी – रामभांठा, जवाहरनगर लोहरापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़
फरार आरोपी- मनीष जाटवर उर्फ विक्की — तलाश जारी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB