पुरानी रंजिश में लाठी-फरसे से जानलेवा हमला, एक की मौत, बीच-बचाव कर रहा साथी घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव, भारी बल तैनात

A deadly attack with sticks and axes due to an old rivalry left one dead, an intervening companion injured, the main accused arrested, tension in the village, and heavy forces deployed.

पुरानी रंजिश में लाठी-फरसे से जानलेवा हमला, एक की मौत, बीच-बचाव कर रहा साथी घायल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव, भारी बल तैनात

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में मोहन पांडे उम्र 52 साल निवासी कोरीपारा, करगीखुर्द की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका एक साथी गनियारी का रहने वाला शरद कौशिक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसको अस्पताल में भर्ती किया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मुख्य आरोपी राजाराम साहू उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजाराम साहू  और उसके साथी पुरानी रंजिश के चलते मोहन पांडे पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने लाठी और फरसा से हमला कर दिया. जिससे मोहन पांडे घटनास्थल पर ही गंभीर रुप से घायल हो गया और उनकी मौत हो गई. वारदात के समय मोहन पांडे के साथी शरद कौशिक बीच-बचाव के लिए आया लेकिन उन्हें भी गंभीर चोटें आईं.
वारदात के बाद कोटा पुलिस ने मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अभी भी उसके अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है. आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को दबिश देने का काम सौंपा गया है. गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात किया है. स्थानीय प्रशासन और कोटा थाने की पुलिस घटनास्थल पर लगातार निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके. घायल शरद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है. घटना की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम घटनास्थल पर मौजूद है.
पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुराने विवाद की शुरुआत कब और क्यों हुई थी. पुलिस ने गांववासियों से अपील किया है कि वे मामले में अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें. कोटा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा करने का दावा किया है. आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ घटना स्थल, हथियार और दुसरे सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में पुरानी रंजिश और निजी विवादों को लेकर हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता जरुरी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मिलकर ऐसे विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB