स्ट्रांग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, मचा हडकंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

A constable deployed for the security of EVMs in the strong room committed suicide by shooting himself, causing commotion, reason unknown, police engaged in investigation

स्ट्रांग रूम में EVM की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, मचा हडकंप, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : आज दोपहर धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर के बाजू स्ट्रांग रुम में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. खबर मिलते ही कलेक्टर नम्रता गांधी सहित पुलिस के अधिकारी पहुंचे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है.
मृतक का नाम सालिक पात्रे जिला पुलिस बल का आरक्षक बताया जा रहा है. घटना मंगलवार 28 जनवरी की दोपहर करीब 3.15 बजे की बताई जा रही है. आगे की जांच शुरु कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ने इंसास राइफल से खुद को गोली मारी थी. वह ईवीएम स्टोर में तैनात था. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह घटना धमतरी के निर्वाचन शाखा में हुई. जहां आरक्षक तैनात था। आरक्षक पहले रुद्री लाइन में पदस्थ था. लेकिन हाल ही में उसे निर्वाचन शाखा में तैनात किया गया था. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया.
परिजनों को घटना की खबर दे दी गई है और उनके आने के बाद ही हालात की जानकारी हो पाएगी. पुलिस परिजनों से पूछताछ करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या यह खुदकुशी मानसिक वजहों, पारिवारिक कारणों या विभागीय कारणों से जुड़ी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI