CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

CM Sai hoisted the flag at the police parade ground honored 46 police officers and soldiers with police medals

CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित 78 वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.
इस मौके पर पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर सलामी दी. आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम और राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार से मुख्यमंत्री साय ने सम्मानित किया.
78 वें स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पुलिस परेड मैदान में पेरड कमांडर रविन्द्र मीणा ने परेड का निरीक्षण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया.
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा मुख्यमंत्री के साथ रहे. प्लाटूनों के हर्ष फायर की. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्याे, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया.
परेड कमांडर रविन्द्र मीणा के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व बल, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरुष), ओडिसा पुलिस, छत्तीसगढ सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ पुलिस बल महिला, छत्तीसगढ पुलिस 6 वीं वाहिनी, जेल प्लाटून, नगर सेना 13 वीं वाहिनी (पुरुष), नगर सेना (महिला), एन सी सी जूनियर (पुरुष), एन सी सी जूनियर (महिला), पुलिस अश्वारोही दल, बैंड प्लाटून प्रथम वाहिनी के जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सलामी दी.
आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय बलों में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम, भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा बल दूसरा तथा ओडिसा पुलिस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. जिन्हें मुख्यमंत्री साय ने पुरस्कृत किया.
इसी तरह राज्य बलों में छत्तीसगढ सशस्त्र बल (महिला) को प्रथम पुरस्कार, जेल प्लाटून को द्वितीय और केन्द्रीय सशस्त्र बल (पुरूष) को तीसरा पुरस्कार मिला. एन सी सी के लिए एनसीसी जूनियर ब्वायस को प्रथम और  एनसीसी जूनियर गर्ल्स को द्वितीय पुरस्कार मुख्यमंत्री ने प्रदान किया.
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया. साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया.
राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024
हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, निरीक्षक, जिला-बीजापुर, भुवन सिंह बोरा, कंपनी कमाण्डर, 21 वीं वाहिनी छसबल, बालोद, संजय पात्न, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, वीरेन्द्र कंवर, उप निरीक्षक, जिला-सुकमा, पतिराम पोड़ियाम, उप निरीक्षक, जिला-कांकेर,  दिलीप कुमार वासनिक, प्लाटून कमाण्डर, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग, शहीद रमेश सुनीता बुझे की धर्मपत्नी जुरी, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नि सुनीता जुर्री, शहीद रमेश कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी उषा कोरसा, शहीद सुभाष नायक, आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी दुशीला नायक, शहीद रामदास कोर्राम, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी परमशीला कोर्राम, शहीद जगतराम कंवर, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी कुमारी बाई कंवर, शहीद सुख सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी  सेवंतीन फरस, शहीद रमाशंकर सिंह, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी बिस्तुरी सिंह पैकरा, शहीद शंकर नाग, आरक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा-दुर्ग की धर्मपत्नी सुखदई नाग, शहीद किशोर एण्ड्रिक, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी रिंकी एण्ड्रिक, शहीद सनकूराम सोढ़ी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर के पुत्र सुनील सोढी, शहीद बोसाराम करटामी, सहायक आरक्षक, जिला-बीजापुर की धर्मपत्नी सोनमती करटामी, धरम सिंह तुलावी, उप निरीक्षक, जिला-बीजापुर, शिव कुमार रामटेके, प्रधान आरक्षक, जिला-बीजापुर, छन्नूराम पोयाम, आरक्षक, जिला-बीजापुर,गौतम कोरसा, आरक्षक, जिला-बीजापुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक 2024
अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय रायपुर, श्री के. एल. ध्रुव उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, कांकेर
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक 2024
दुखू राम आचला तत्कालीन सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा-बालोद वर्तमान में सेवा निवृत्त, नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, येशेश्वरी येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, टीकाराम कुरें, सहायक सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरागांव- कांकेर, महेश शुक्ला, सहायक प्लाटून कमाण्डर, 6 वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़, जेम्स लकड़ा, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी छसबल, सकरी-बिलासपुर, श्री ओमप्रकाश साहू, उप निरीक्षक (अ), विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर, उदय सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक, 15वीं वाहिनी छसबल, बीजापुर, श्री महेन्द्र कुमार पाठक, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, मनोज कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक, जिला-बस्तर, देवीशरण सिंह, प्रधान आरक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर.
सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024
गिरधर सेन, सेवा निवृत्त प्रहरी, केन्द्रीय जेल रायपुर, लक्ष्मीराम यादव, प्रहरी, जिला जेल कोरबा
राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024
राज्यपाल पुरस्कार
शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग
मुख्यमंत्री पुरस्कार
दिलहरण सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक, जिला-धमतरी
रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार
भारती मरकाम, निरीक्षक, जिला-बिलासपुर
वीरनारायण सिंह पुरस्कार
अजाक थाना, जिला-बेमेतरा
पुलिस महानिदेशक पुरस्कार
अंजू सिंह, महिला प्रधान आरक्षक, जिला-राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb