रायपुर की महिला लेक्चरर ने हाथों में तलवार लहराकर बनाया वीडियो, जमकर हो रहा वायरल, शिक्षिका का फिल्मी स्टाइल में रील बनाना पड़ा भारी!

A female lecturer from Raipur made a video waving a sword in her hands, it is going viral, the teacher's filmy style reel proved costly!

रायपुर की महिला लेक्चरर ने हाथों में तलवार लहराकर बनाया वीडियो, जमकर हो रहा वायरल, शिक्षिका का फिल्मी स्टाइल में रील बनाना पड़ा भारी!

रायपुर : राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है. पहले यह चलन सिर्फ युवकों तक सीमित था. लेकिन अब लड़कियां भी तलवार और अन्य हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर खुलेआम पोस्ट कर रही हैं. यह स्थिति अब कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है.
लेक्चरर बताने वाली युवती का वीडियो वायरल
हाल ही में एक युवती का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. वायरल कंटेंट में युवती हाथ में तलवार लेकर पोज देती और वीडियो बनवाती नजर आ रही है.
बताया जा रहा है कि युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है, जो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को लेक्चरर बताती है. जानकारी के मुताबिक वह रायपुरा स्थित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल में पढ़ाती है.
पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल
रायपुर पुलिस पहले भी सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाती रही है और कई मामलों में कार्रवाई भी कर चुकी है. खासकर युवकों पर ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या महिलाओं के ऐसे मामलों में भी समान रूप से कार्रवाई की जाएगी या नहीं.
खतरनाक ट्रेंड बनता ‘हथियार कल्चर’
सोशल मीडिया पर फिल्मी डायलॉग, धमकी भरे अंदाज और हथियारों के साथ वीडियो बनाना एक खतरनाक ट्रेंड बन चुका है. युवा इसे स्टाइल और पहचान के रूप में अपनाने लगे हैं, जो आगे चलकर गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले सकता है.
सख्त कार्रवाई, काउंसलिंग की जरुरत
जो अपराधी पहले से रिकॉर्ड में हैं. उनके द्वारा किए जा रहे पोस्ट पर फौरन एक्शन लिया जा रहा है. फिर भी चाकू, तलवार और अपनी आक्रामक भावनाओं का सोशल मीडिया में इजहार करने वालों की भरमार है. ऐसे लोगों की मानसिक प्रवृति सिर्फ लड़कों में ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी बढ़ती जा रही है. राजधानी रायपुर में ही एक आपराधिक प्रवृति की किशोरी ने मूक-बधीर लड़को को चाकू मार हत्या को अंजाम दिया था. इसी तरह अपने बॉयफ्रेंड का होटल में गला काटने वाला एक मामला भी बाल न्यायालय में लंबित है. पुलिस न सिर्फ ऐसे युवाओं को गिरफ्तार कर रही है. बल्कि उनकी काउंसलिंग कर और सार्वजनिक रूप से ‘सबक’ सिखाकर समाज में कड़ा संदेश भी दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t