भटगांव में गौ-मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन आरोपियों के घर से 10 किलो से ज्यादा मांस किया जब्त, भेजा सलाखों के पीछे

Three accused arrested with beef in Bhatgaon; police seized over 10 kg of beef from the homes of three accused and sent them behind bars.

भटगांव में गौ-मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन आरोपियों के घर से 10 किलो से ज्यादा मांस किया जब्त, भेजा सलाखों के पीछे

बिलाईगढ़/भटगांव : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की भटगांव पुलिस ने गौ मांस रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 3 मई 2026 को कॉलेज भांठा, भटगांव में की गई, जहां आरोपियों के घर से 10.540 किलोग्राम गौ मांस जब्त किया गया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिली कि भटगांव कॉलेज के पास के कुछ घरों में गौमांस की बिक्री की जा रही है. खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन अलग-अलग घरों से मांस जब्त किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिलाराम, रामरतन और अनिल के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मृत पशुओं का मांस काटकर अपने उपयोग के लिए लाते थे.
पुलिस ने तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही जब्त मांस के नमूने को जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजा गया है. ताकि उसकी पुष्टि हो सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t