पानी पीने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने फरार आरोपी विकास को किया गिरफ्तार
A man entered a house on the pretext of drinking water and raped a minor girl, threatening to kill her. Police arrested the absconding accused Vikas.
कांकेर : कांकेर जिले के पखांजूर इलाके से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 52 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी. यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के यशवंत नगर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि यशवंत नगर में नाबालिग लड़की घर में अकेली थी. सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच ग्राम पीवी 59 निवासी विकास बाईन उम्र 52 साल घर पहुंचा और पानी मांगा। जैसे ही लड़की पानी देने आई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा. डर की वजह से लड़की ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन बाद में परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनाई गई. भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(3) पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFk



