गांव में पकड़ा गया संदिग्ध नकाबपोश हथियारबंद, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, हथियार जप्त, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
A masked armed suspect was caught in the village, villagers handed him over to the police, weapons were seized, an atmosphere of terror prevailed in the area, police started investigation
गरियाबंद/देवभोग : देभोग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले धंराकोट ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नकाबपोश, हथियार से लैस संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा. बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति ग्राम में संदिग्ध गतिविधियों के साथ घूम रहा था. जिसे शक के आधार पर कुछ सतर्क ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
ग्रामीणों ने उसे पकड़कर एक खंभे से बाँध दिया और तत्काल देभोग थाना पुलिस को खबर दी. पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया. पुलिस को मौके से एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उक्त व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से भी जुड़ा हो सकता है.
ध्यान देने योग्य बात यह है कि हाल ही में देभोग समेत आसपास के गांवों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. जिससे स्थानीय लोग पहले ही भयभीत थे. अब इस नकाबपोश संदिग्ध की गिरफ्तारी से एक ओर जहां राहत की सांस ली गई है. वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध से पूछताछ जारी है. ग्रामीणों की सजगता और साहसिकता की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



