हॉस्पिटल के पास स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, इधर दो मालवाहक में टक्कर, 3 की हालत नाजुक

A pickup hit a scooter near the hospital, a young man died on the spot, here two trucks collided, 3 in critical condition

हॉस्पिटल के पास स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, इधर दो मालवाहक में टक्कर, 3 की हालत नाजुक

नवापारा राजिम : नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार नंदू यादव उम्र 22 साल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है..
नंदू यादव उम्र 22 साल गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था. रावतपुरा इंस्टीट्यूट के पास हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी तादाद में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे. सुबह करीब 8.30 बजे हादसे की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने पिकअप वाहन नम्बर CG 04 MM 7490 को जब्त कर लिया है. आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई हो. यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महासमुंद नेशनल हाइवे पर दो मालवाहक में टक्कर, 3 की हालत नाजुक
महासमुंद  में एनएच-353 पर चौकड़ी के पास सोमवार की सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया, जहां एक की हालत नाज़ुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 
एक मालवाहक सब्जी से लदा हुआ था जबकि दूसरा वाहन खाली था. हादसे की खबर मिलते ही कोमाखान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB