श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन, सावन झूला उत्सव के भव्य आयोजन ने भक्तों को किया भावविभोर

Rudrabhishek and Havan Pujan on the second Monday of Shravan month, the grand event of Sawan Jhula festival left the devotees emotional

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन, सावन झूला उत्सव के भव्य आयोजन ने भक्तों को किया भावविभोर

गरियाबंद : सावन उत्सव का भव्य आयोजन,गरियाबंद में यारिया फ़ॉरएवर महिला समूह ने रविवार को एक निजी आवास में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया। इस उत्सव का नेतृत्व समूह की अध्यक्ष भारती सिन्हा ने किया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम में सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय संदेशों का समावेश हुआ। इस बार उत्सव की थीम महिला सशक्तीकरण और ग्रीन अर्थ रखी गई थी, जिसने सभी को आकर्षित किया.
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के भजनों और कीर्तन से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धजकर झूला झूलने की रस्म निभाई, जो सावन की हरियाली और उमंग का प्रतीक है। महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्व पर चर्चा की और इसे केवल एक मौसम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा बताया.
इस उत्सव में महिलाओं ने न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया, बल्कि महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया। गीत-संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और मनोरंजक खेल स्पर्धाओं ने उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। नृत्य प्रस्तुतियों में महिलाओं ने अपनी ऊर्जा और उत्साह से माहौल को जीवंत बना दिया। रैंप वॉक में सभी ने ह हरे रंग की पोशाक में अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, मनोरंजक खेल स्पर्धाओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी सिन्हा ने बखूबी किया, जिनकी ऊर्जावान प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। अतिथियों ने अपने संबोधन में सावन के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे एकता और खुशियों का प्रतीक बताया.
इस अवसर पर भारती सिन्हा, मोनिका सिन्हा, रचना सिन्हा, लक्ष्मी सिन्हा, मोनिका सेंडे, समीक्षा सोनी, निशा गुप्ता, पूजा गुप्ता, लाइरा सोनी, ममता सोनी सहित यारिया फ़ॉरएवर समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं.
सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में भक्ति और एकता का भाव जागृत किया.
यह सावन उत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यारिया फ़ॉरएवर समूह ने इस आयोजन के माध्यम से अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद : 21 जुलाई द्वितीय सोमवार हो गया. लेकिन कांवरिया पथ पर शिव मंदिर आने वाले कांवरियों के उत्साह में अभी भी कोई कमी नहीं आई. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु अपने सामर्थ के अनुसार नंगे पांव बाबाधाम पहुंचते हैं. कोई कांधा पर कांवर लेकर, तो कोई पैदल, तो कोई हाथ में जलपात्र लेकर बाबाधाम पहुंचते हैं और बाबा पर जलार्पण कर मनोकामना प्राप्त करते हैं. लेकिन इन सभी भक्तों से अलग इन दिनों कांवरिया पथ पर कई ऐसे बम दिखाई दे रहे हैं झरगांव तेतलपारा के कावरियों ने अपने हठयोग का उदाहरण देते हुए दंडवत बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं.
कांवर में गंगा जल भर कर नंगे पांव गंगाधाम से बाबाधाम की कष्टप्रद यात्रा करने की अति प्राचीन परंपरा हैं. कहते हैं कि तप से सिद्धि की प्राप्ति होती है. भक्त कठोर तप कर अपने आराध्य बाबा बैद्यनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. कोई कांधे पर कांवर लेकर नंगे पांव बाबा धाम पहुंचते हैं. कोई डाक बम बन कर दौड़ते हुए जलपात्र लेकर पहुंचते हैं. जबकि कुछ तो एक कदम और आगे बढ़कर हठयोग का सहारा लेते हुए दंड देते बाबा के दरबार में पहुंचते हैं. इस तरह दंड देते हुए 2किलो मीटर की कांवर यात्रा लगभग 8घंटे तक लगा लेकिन बाबा के इन भक्तों की मानें तो यह शक्ति उन्हें बाबा की अनुकंपा से मिलती है. दंड देते हुए जल लेकर बाबाधाम की इस यात्रा के भी कई नियम हैं जिनका कड़ाई से इनके द्वारा पालन अवश्य किया गया है.
आस्था और श्रद्धा से सामर्थ का सृजन होता है और यही इन दंडी शिव भक्त कांवरिया को दंड देते हुए जल लेकर बाबाधाम आने की शक्ति प्रदान करता है. दंडी बम भी मानते हैं कि बाबा की अनुकंपा के बगैर यह कठिन यात्रा संभव नहीं है. इस कठिन यात्रा में इन्हें बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन भोलेनाथ कैसे अपने भक्तों की परेशानी हर लेते हैं ये दंड देने वाले शिव भक्तों को भी महसूस नहीं होता. तभी तो 2 किलोमीटर की कठिन यात्रा 8 घंटे में संपन्न हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सहस्त्रधारा महाभिषेक महाआरती व महाप्रसादी के भव्य आयोजन ने भक्तों को किया भावविभोर

रायपुर : श्रावण मास की पावन बेला में भक्ति, सेवा और संस्कृति के अद्वितीय संगम के रूप में रायपुर में एक दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पूरे वातावरण को “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान कर दिया।
इस आयोजन की मुख्य विशेषता रही — सहस्त्रधारा महाभिषेक, जिसमें शिवलिंग का पूजन पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शुद्ध जल) से विधिवत रूप से किया गया। इसके पश्चात भावविभोर महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव किया।
???? मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई आचार्य श्री पं. युवराज पाण्डेय जी (अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक) ने, जिनकी ओजस्वी वाणी ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति की भावधारा में सराबोर कर दिया।
उनकी वाणी केवल शब्द नहीं, शिवत्व की अनुभूति थी, जिसने हृदय से लेकर आत्मा तक स्पंदन भर दिया।
???? विशिष्ट उपस्थितियाँ
इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाने पहुंचे अनेक देशभक्त, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी महानुभाव, जिनके सान्निध्य से कार्यक्रम को विशेष आशीर्वाद और दिशा प्राप्त हुई।
???? भजन संध्या
पूज्य संतवृंदों व कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने संध्या को अविस्मरणीय बना दिया। भक्ति की स्वर लहरियों में झूमते श्रद्धालु शिवमय वातावरण में तल्लीन दिखे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद : विशाल मेगा मार्ट परिसर में चल रहे एक माह के रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में श्रावण के द्वितीय सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। पूजा अर्चना कर उन्होंने महादेव से क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं श्रावण सोमवार पर रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन के साथ रुद्राक्ष वितरण भी हुआ। वहीं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों के सरपंच भी पूजन में शामिल हुए।
बता दें कि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा लगातार 10वें वर्ष में श्रावण मास में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से श्रावण मास के प्रथम दिन से एक माह का महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेगा मार्ट परिसर के पास विधायक जनदर्शन कार्यालय के पीछे करवाया जा रहा है। श्रावण के द्वितीय सोमवार की सुबह 8 बजे से वेदी पूजा की गई। मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने पूजन विधि संपन्न करवाई।
इसके पश्चात पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ। शाम में हवन पूजन संपन्न हुआ। श्रावण के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान शिव कि आराधना की। 
इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि श्रावण का पवित्र मास चल रहा है। महादेव की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल होने की अपील की है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन के दौरान रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को पूजा स्थल में रुद्राक्ष वितरण किया गया। इसके बाद 28 जुलाई और 4 अगस्त को सोमवार के दिन रुद्राक्ष वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुगण श्रावण के पवित्र मास में आयोजित महारूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सावन झूला उत्सव का भव्य आयोजन

बिलासपुर : वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन महिला इकाई बिलासपुर जिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी के द्वारा सावन के पवित्र माह में 'सावन झूला उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण समाज बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया 
इस आयोजन की जानकारी देते हुए वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की महिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी ने बताया कि यह उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।
 प्रभा तिवारी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सावन मास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का मास भगवान शिव को समर्पित है । यह प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और नवजीवन का प्रतीक है। सावन मास में धरती पर चारों ओर हरियाली की चादर बिछ जाती है और वातावरण में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमारे मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है, जिससे हम आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त महसूस करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि झूला उत्सव हमारी प्राचीन परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का संदेश भी देता है। एक साथ मिलकर उत्सव मनाने से हमारे बीच की दूरियां मिटती हैं और आपसी संबंध प्रगाढ़ होते हैं। 
ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और मूल्यों को गहराई से समझती कर प्रेरणा लेती है तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत का भी शानदार आयोजन किया गया। महिलाओं ने सावन के मनमोहक लोकगीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा समस्त वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सावन झूले का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्राकृतिक को ध्यान में रख कर मॉं के नाम एक पौधा उपहार दिया गया । 
 इस सावन उत्साह की विनर  दिव्या चतुर्वेदी और रनर नेहा नेहा शुक्ला रही । कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंद उठाया ।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे पारंपरिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। 
यह फेडरेशन निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ आरती पांडे ने अहम भूमिका निभा कर प्रभा तिवारी का साथ दिया।
आज के आयोजन में प्रमुख रूप से प्रभा तिवारी, डॉ. आरती पांडे, विमलेश तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, रेखा दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, मनीषा मिश्रा, श्वेता पांडे, प्रेमलता दुबे, ऋचा दुबे, सुषमा पांडे, रश्मि चौबे, ज्योति तिवारी, ज्योति शुक्ला, संध्या शर्मा, साधना दुबे, प्रभा मिश्रा, नेहा शुक्ला, पिंकी पांडे, श्रुति भार्गव, श्रुति पांडे, श्वेता शुक्ला, गायत्री शुक्ला, अंशुल पांडे बॉबी, रेखा तिवारी, नंदिनी दुबे, बीना मिश्रा, रानी पांडे, रेनू तिवारी, करुणा तिवारी, पूर्णिमा दुबे आदि विप्रजन उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB