स्टॉप डैम में नहाने गए प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में समाया, 1 घंटे बाद मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

A plant employee drowned while bathing in a stop dam with friends. His body was found an hour later, leaving his family in mourning.

स्टॉप डैम में नहाने गए प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में समाया, 1 घंटे बाद मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

रायगढ़/घरघोड़ा : रायगढ़ जिले में बनखेता स्टॉप डैम में नहाने गए एक प्लांट कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई. पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया है. यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भेंड्रा निवासी मुकेश महंत उम्र 35 साल सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत था. रविवार को वह अपने 3-4 साथियों के साथ बनखेता स्टॉप डैम नहाने के लिए गया था. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी की तरफ चला गया और डूब गया. काफी देर तक मुकेश के पानी से बाहर नहीं आने पर उसके साथियों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी.
घटना की खबर घरघोड़ा पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. खबर मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई. करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद मुकेश का शव डेम के अंदर से बरामद किया गया. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है.
पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला सेनानी अधिकारी ब्लास्यिुज कुजूर ने बताया कि युवक गहरे पानी में डूबा था और उसी क्षेत्र के आसपास उसका शव मिला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t