नहर की सफाई के दौरान मिला कपड़े से बंधा मटका, पूजा का सामान समझा, सफाईकर्मी ने फोड़ा तो निकला बच्चे का शव, फैली सनसनी
A pot tied with a cloth was found during canal cleaning. It was thought to be a puja item. When a sanitation worker broke it open, the body of a child was discovered, causing a sensation.
कोरबा/दर्री : कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी नहर के तीन नंबर गेट पर साईफन में एक मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसकी खबर राहगीरों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु की गई. यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर साईफन पर कचरा फंसा होने की वजह से एक सफाई कर्मी वहां पहुंचा था. इसी दौरान उसकी नजर साईफन में एक मटकी पर पड़ी। जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था. पूजा सामग्री या अस्थि होने की आशंका में जब उसने मटकी फोड़ी. तो उसमें एक मासूम का शव मिला. यह देखकर वह घबरा गया और डर के कारण मौके से भाग गया. बाद में उसने किसी को इसकी जानकारी दी.
खबर मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि शव साईफन में फंसा हुआ है. दर्री थाना पुलिस को खबर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरु की. मौके पर मौजूद गंगा राम ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पहुंचा और पुलिस को खबर दी. जिसके बाद मासूम के शव को बाहर निकाला गया. फिलहाल शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. घटनाक्रम के बारे में बयान दर्ज किए गए हैं.
स्थानीय नागरिक इस घटना से गहरे आहत हैं और उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए जाएं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नहर और आसपास के स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए और सफाईकर्मियों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी जाए.
दर्री थाना पुलिस ने बताया कि शव का फोरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. बच्चे की पहचान होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी संभावित आपराधिक संलिप्तता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह किसी अज्ञात व्यक्ति की करतूत हो सकती है. जिसने बच्चे की मौत के बाद शव को मटके में डालकर नहर में फेंक दिया. मटका नहर में तैरते हुए साईफन में फंस गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



