लव सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर लॉज में युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Love, sex and betrayal: A young woman was raped in a lodge on the pretext of marriage; the police arrested the accused, Neeraj, and sent him behind bars.

लव सेक्स और धोखा, शादी का झांसा देकर लॉज में युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बढ़ाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 22 दिसंबर 2025 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान वर्ष 2019 में नीरज देवांगन निवासी मोतीपुर नवागांव से हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी होती चली गई. इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं.
आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग मौकों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. डोंगरगढ़ स्थित एक लॉज में आरोपी ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने शादी की बात दोहराई तो आरोपी टालमटोल करने लगा. जिसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे और जुर्म का एहसास हुआ.
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई. जिसने सबूत जुटाने और आरोपी की तलाश में तेजी से कार्रवाई की. जांच के दौरान आरोपी नीरज देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया.
पुलिस ने आरोपी नीरज देवांगन पिता अगनू राम देवांगन उम्र 25 साल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज किया. जरुरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t