24 घंटे में डबल मर्डर, घर में मिली बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश, शराब दुकान के सामने युवक ने दोस्त के सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट
Double murder in 24 hours, blood-soaked body of an elderly woman found in the house, a young man killed his friend by hitting him on the head with a rod in front of a liquor shop
बालोद : बालोद जिले में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातों ने सनसनी फैला दी है. पहली घटना में ग्राम बघमरा में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला की खून से सनी लाश घर में मिली. जबकि दूसरी घटना में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दोनों मामलों में पुलिस ने जांच कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
घर में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, हत्या की आशंका
बालोद जिले के ग्राम बघमरा में 65 साल की गीता बाई देवांगन की खून से लथपथ लाश उनके घर में मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही बालोद कोतवाली पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की. बताया जा रहा है कि गीता बाई अपने घर में बहू के साथ थीं. जबकि उनके पति अपनी बेटी के घर देवरी गए हुए थे. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी.
पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाने शुरु किए हैं. घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है. अभी तक हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
शराब दुकान के पास दोस्त ने दोस्त को रॉड से मार डाला
दूसरी तरफ डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के ठीक सामने एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. टिकरापारा निवासी विजय बघेल अपने दोस्त जालम आमदो के साथ शराब पीने गया था. इस दौरान दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया. जिसने देखते ही देखते हिंसक रुप ले लिया. गुस्से में आकर जालम आमदो ने लोहे की रॉड से विजय बघेल के सिर पर जोरदार हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की खबर मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी जालम आमदो को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामूली विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है. लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि इन दोनों घटनाओं ने बालोद जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय लोग इन क्रूर हत्याओं से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं. बालोद पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है. गीता बाई की हत्या में अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है. जबकि शराब दुकान हत्याकांड में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



