जहर खाकर छात्रा पहुंची स्कूल, प्रार्थना के दौरान हुई बेहोश, मचा हड़कंप, अस्पताल में डॉक्टरों की जांच में हुआ खुलासा, पालक भी हैरान
A student reached school after consuming poison, fainted during prayer, created commotion, doctors' examination in the hospital revealed the truth, parents were also shocked
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई. यह मामला वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अध्ययनरत हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया. जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी हैरान रह गए.
फिलहाल छात्रा ने किस वजह से कीटनाशक का सेवन किया था. इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है. इस मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



