शादी का झांसा देकर तीन साल तक लगातार महिला का दैहिक शोषण, पुलिस ने चाँद घंटों में आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A woman was sexually exploited for three years on the pretext of marriage, the police arrested the accused Rajesh within a few hours and sent him to jail

शादी का झांसा देकर तीन साल तक लगातार महिला का दैहिक शोषण, पुलिस ने चाँद घंटों में आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला के सकरी में तीन साल तक शादी का झांसा देकर महिला से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा था। शादी करने की बात कहने पर आरोपी महिला के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देता था. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई को प्रार्थिया ने सकरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेश जयसवाल से उसकी जान पहचान वर्ष 2022 में हुई थी आरोपी राजेश जयसवाल प्रार्थिया से शादी करूंगा कहकर उसके साथ वर्ष 2022 में उसके घर कांटीखार जाकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबंध बनाया.
आरोपी प्रार्थिया को शादी का झांसा देते हुए लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. प्रार्थिया द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा उसके कांटीखार स्थित मकान को बेचवाकर अपने साथ दीन दयाल स्थित अपने घर ले आया. आरोपी प्रार्थिया को अपनी पत्नी की तरह रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. प्रार्थिया द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करता था.
जिससे परेशान होकर प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सकरी में जुर्म दर्ज करने पर अपराध क्रमांक 441/2025 धारा 376(2), (एन), 294, 506, 323 भादवि दर्ज कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को दीन दयाल कालोनी मंगला से गिरफ़्तार किया गया. आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आर सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, विनेन्द्र कौशिक की भूमिका सराहनीय रही.
गिरफ्तार आरोपी
राजेश जयसवाल पिता रामझूल जायसवाल उम्र 52 साल निवासी दीन दयाल कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB