मायके जाने निकली महिला हुई गैंगरेप का शिकार, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म, शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार

A woman who had gone to her parents home became a victim of gang rape the accused took her to a deserted place on the pretext of giving lift and raped her three including a teacher arrested

मायके जाने निकली महिला हुई गैंगरेप का शिकार, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म, शिक्षक समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर/मस्तूरी : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा निवासी तीन व्यक्तियों ने  लिफ्ट देने के बहाने 30 साल की महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना की शिकायत पीड़िता ने मस्तूरी थाने पहुंचकर की. जिस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान महिला के परिचित का टीचर प्रमोद सिंह चंदेल अपनी कार से वहां आया. उसने महिला को छोड़ देने की बात कही.
परिचित होने की वजह से महिला उनकी कार में बैठ गई. कार में शिक्षक प्रमोद चंदेल और गांव का ही युजवेंद्र चंदेल भी थे. तीनों महिला को लेकर रिस्दा धान मंडी के पास ले गए. वहां पर तीनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया.
इसके बाद उसे लालखदान के पास छोड़कर भाग निकले. रात होने की वजह से महिला डरी हुई थी. बाद में उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी. इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. टीआइ अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्यवाही कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb