नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर बनाया शारीरिक संबंध, युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

A youth was arrested for luring a minor girl and having physical relations with her, police sent the accused to jail under POCSO Act

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर बनाया शारीरिक संबंध, युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

रायगढ़/जशपुर : पुसौर पुलिस ने गुम बालिका मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुम हुई किशोर बालिका को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है
मिली जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त को थाना पुसौर में परिजनों ने नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजनों ने बताया था कि 25 अगस्त को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई. इस रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर जुर्म दर्ज किया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक राम किंकर यादव ने त्वरित जांच शुरु की. बालिका के बारे में मिली जानकारी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 27 अगस्त को उसे सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया.
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कराए गए बयान में बालिका ने बताया कि उसका परिचय गेरवानी प्लांट में काम करने वाले विनय चौहान उर्फ बुधनाथ उम्र 24 साल से मार्च माह में हुआ था. जब वह परिवारजनों के साथ गेरवानी गई थी. बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी.
25 अगस्त को विनय ने उसे गेरवानी बुलाया और जब वह घर से दुकान जाने का बहाना बनाकर निकली. तो युवक मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ ले गया. जहां उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया. पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर बालिका के बयान, मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बुधनाथ उर्फ विनय चौहान पिता ललितराम चौहान उम्र 24 साल निवासी कोकियाखार थाना बागबहार जिला जशपुरनगर हाल ग्राम गेरवानी थाना पूंजीपथरा के खिलाफ धारा 64(2). (एम), 87 बीएनएस एवं 4.6 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित किया गया. दूसरी तरफ भागने की फिराक में रहे आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई जिसे उसके कृत्य पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,
बालिका की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, संध्या रानी कोका, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, आरक्षक दिनेश गोंड, डेहरु उरांव, तारिक अनवर की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t