बाइक समेत पुलिया के नीचे गिर गया बाइक सवार, मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, क्षेत्र में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
The bike rider fell under the culvert along with his bike, died on the spot, there was mourning in the family, there was an atmosphere of grief in the area, police started investigating
जशपुर : जशपुर जिला में कुनकुरी के गिना बहार के पास एक युवक बाईक सहित पुलिया के नीचे जा गिर गया. और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम चन्दन यादव बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नवाखाई पर्व पर अपने दादा के घर बनकॉम्बो जा रहा था. रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई. हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरु की.
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और पुलिया के पास मोड़ होने की वजह से यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. इस हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



