नाती-पोते खिलाने की उम्र में शादी के 32 साल बाद पत्नी प्रेमी संग प्रापर्टी के कागज लेकर फरार, 9 बच्चे, 3 शादीशुदा, पति बोला- मेरी जमीन लौटा दो

After 32 years of marriage, at the age of feeding grandchildren, wife absconded with lover taking property papers, 9 children, 3 married, husband said- return my land

नाती-पोते खिलाने की उम्र में शादी के 32 साल बाद पत्नी प्रेमी संग प्रापर्टी के कागज लेकर फरार, 9 बच्चे, 3 शादीशुदा, पति बोला- मेरी जमीन लौटा दो

बदायूं : बदायूं में एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई. उसके 9 बच्चे हैं. जिनमें 3 की शादी भी हो चुकी है. उसकी शादी के 32 साल हो चुके हैं. पत्नी अपने साथ 10 साल की बेटी को भी ले गई. साथ ही जेवर और रुपए भी ले गई. इससे पहले भी महिला एक बार प्रेमी के साथ फरार हो गई थी.
पति ने जब FIR दर्ज कराई, तो पत्नी थाने पहुंची. वहां से उसे 10 सितंबर को अदालत में पेश किया गया. जहां महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की. अदालत ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी. अब पति अपनी 10 साल की बेटी और पत्नी के नाम पर खरीदी 4 बीघा जमीन वापस मांग रहा है. मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ा जलालपुर में ओमपाल रहता है. वह दिल्ली में काम करता है. घर में उसकी पत्नी नीलम उम्र 52 साल अपने बच्चों के साथ रहती थी. उसका सबसे बड़ा बेटा कौशल 30 साल का है. उससे छोटा नीरज 28 साल की था. नीरज ने पिछले साल फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया था. इसके अलावा प्रीति उर्फ पिंकी उम्र 25 साल, गौरव उम्र 22 साल, शिवानी उम्र 19 साल, निखिल उम्र 17 साल, श्यामसुंदर उम्र 16 साल, अखिलेश उम्र 12 साल और सबसे छोटी अंजलि उम्र 10 साल है.
2 जून, 2025 को नीलम बच्चों से कहकर निकली कि वो नदी में डूबने जा रही है. यह सुनकर उसकी 10 साल की सबसे छोटी बेटी शिवानी ने पिता ओमपाल को फोन कर दिया.
उसने पिता को बताया कि मम्मी नदी में डूबने गई है. यह सुनते ही ओमपाल परेशान हो गया. वह अपना काम छोड़कर बदायूं आ गया. इसके बाद वह गंगा में पत्नी की तलाश करने लगा. जब पत्नी का कुछ पता नहीं चला. तो पुलिस से शिकायत की.
पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि नीलम अपने प्रेमी पप्पू यादव उम्र 35 साल के साथ चली गई थी. पप्पू कासगंज के क्योमपुर थाना बहेड़िया का रहने वाला है. इसके बाद 1 जुलाई को पुलिस नीलम को अपने साथ ले आई और उसे ओमपाल के हवाले कर दिया. नीलम ने पति से वादा किया कि अब वह आगे ऐसा कभी नहीं करेगी. इस पर ओमपाल ने उस पर भरोसा कर माफ कर दिया था
अगले दिन 2 जुलाई को नीलम फिर प्रेमी के साथ चली गई. इस बार वो अपने साथ अपनी बेटी अंजलि उम्र 10 साल को भी ले गई. ओमपाल ने इसकी शिकायत 12 अगस्त को सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार से की. सीओ के निर्देश पर थाना पुलिस ने 13 अगस्त FIR दर्ज की. इसमें पप्पू समेत उसके भाई वीरेंद्र को आरोपी बनाया. FIR की बात पता चलने पर नीलम 10 सितंबर को थाने पहुंची. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया.
नीलम से कोर्ट में पूछा गया कि वो किसके साथ रहना चाहेगी? इस पर उसने कहा कि वह अपने प्रेमी पप्पू यादव के साथ रहना चाहती है. इसके बाद कोर्ट ने उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी.
नीलम नौगवां नसीरनगर गांव में एक शादी में गई थी. वहां उसकी मुलाकात पप्पू यादव से हुई. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. दोनों घंटों फोन पर बात करने लगे. इसी बीच दोनों में प्यार हो गया. उन्होंने साथ रहने और घर से भागने का प्लान बनाया.
पति ओमपाल ने बताया- नीलम के नाम मेरी 3.5 बीघे जमीन है. वह मेरे सारे रुपए और जेवर ले गई है. मेरी 10 साल की बेटी भी साथ ले गई है. मैंने बहुत मेहनत कर जमीन खरीदी थी. मेरी बेटी और जमीन दिलाई जाए. ऐसी मां के साथ बेटी का रहना ठीक नहीं है.
उसने बताया कि जमीन 20 साल पहले 50 हजार रुपए में खरीदी थी. इसके बाद उससे जुड़ी एक जमीन 10 साल पहले एक लाख में खरीदी थी. मौजूदा वक्त में पूरी जमीन की कीमत 15 से 18 लाख रुपए है..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t