डिजिटल सर्वेक्षण कार्य में हुई लापरवाही, पटवारी सस्पेंड, इधर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Negligence in digital survey work, Patwari suspended, on the other hand, demand for action against the head teacher who reached school in an inebriated condition

डिजिटल सर्वेक्षण कार्य में हुई लापरवाही, पटवारी सस्पेंड, इधर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

डिजिटल सर्वेक्षण कार्य में हुई लापरवाही, पटवारी सस्पेंड

आरंग : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग, जिला रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार एग्रीटस्टैक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एवं भुईंया सॉफ्टवेयर में गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी बद्री प्रसाद टंडन को निलंबित कर दिया गया है.
तहसील आरंग के ग्राम अमसेना, कोड़ापार, धोबभट्ठी, परसवानी, केशला और धौराभाठा में निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं करने और नियमों के खिलाफ आचरण किए जाने की वजह से हल्का क्रमांक 10 एवं 13 के पटवारी बद्री प्रसाद टंडन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

शराब के नशे में स्कूल पहुँचने वाले प्रधान पाठक पर कार्रवाई की उठी मांग

धमतरी : मगरलोड विकासखंड के वनांचल क्षेत्र स्थित प्राथमिक शाला कमारिनमूड़ा के प्रधान पाठक भोजराम कंवर पर शराब सेवन कर विद्यालय आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं. इस कृत्य से ग्रामवासी, पालक और स्कूल स्टाफ बेहद आक्रोशित हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान पाठक का रोजाना शराब के नशे में स्कूल पहुंचना आम बात हो गई है. जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है. ग्राम पंचायत बिरझुली के आश्रित ग्राम कमारिनमूड़ा के पालकों और ग्रामीणों ने बीईओ को लिखित आवेदन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की.
शिकायत पत्र में दर्ज है कि प्रधान पाठक अपने आचरण में सुधार नहीं कर रहे हैं और बार-बार नशे की हालत में विद्यालय पहुँचते हैं. इस पर बीईओ मनीष धुव ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थल निरीक्षण किया. जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए.
बीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लिखित प्रस्ताव तैयार कर डीईओ कार्यालय धमतरी को भेजा है. आवेदन पर पालकों, ग्रामीणों, शाला प्रबंधन समिति और पंचायत पदाधिकारियों के सामूहिक हस्ताक्षर हैं.
ग्रामीणों ने डीईओ से मांग किया कि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने और विद्यालय का माहौल अनुशासित बनाए रखने के लिए ऐसे प्रधान पाठक के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t