छात्रों से स्कूल परिसर में निजी कार धुलवाना प्राचार्य को पड़ा महंगा, वीडियो जमकर वायरल, जिला शिक्षा अधिकारी जांच का आदेश किया जारी
Principal had to pay a heavy price for getting his personal car washed by students, video went viral, District Education Officer issued order for investigation
महासमुंद/पिथौरा : शासकीय हाईस्कूल मोहगांव का प्राचार्य की निजी चारपहिया वाहन को स्कूली बच्चो से धुलवाएं जाने का विडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है. विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने बीईओ पिथौरा को जांच का आदेश दिया है.
प्रभारी बीईओ लक्ष्मी डडसेना ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच सौंपी है. टीम में सावित्रिपुर उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य प्रसाद सिदार और सावित्रिपुर संकुल समन्वयक पदमन लाल चौधरी शामिल है. ये दोनो अधिकारी प्रतिवेदन बीईओ को पेश करेंगे.
मालूम हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूली बच्चो से गैर शैक्षणिक काम कराना प्रतिबंधित है. इसके बाबजूद प्राचार्य की निजी कार स्कूल परिसर में ही धुलवाया गया. जिसका विडियो जमकर वायरल हो चुका है. विडियो सोशल मिडिया में आने के बाद नरेश पटेल बीआरसीसी पिथौरा ने अन्जय कश्यप संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया. यह स्कूल सुर्खियो तब आया जब यहां के एक शिक्षक ने छात्र छात्राओ को डण्डे से मारा पीटा था.
बहरहाल बीईओ और बीआरसीसी के पास पूरी रिपोर्ट आने के बाद इस विडियो वायरल मामले में पर्दाफाश होगा. इस मामले में प्रभारी बीईओ पिथौरा लक्ष्मी डडसेना ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुरे दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



