शादी का झांसा देकर विधवा महिला से चार साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दूसरी युवती से कर लिया विवाह, आरोपी रामकिशुन गिरफ्तार
A widow woman was raped for four years on the pretext of marriage, and when she became pregnant, he married another woman, accused Ramkishun arrested
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पिछले चार सालों से शादी का झांसा देकर महिला से लगातार दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता महिला जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और दूसरी युवती से शादी कर ली. पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी रामकिशुन को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितम्बर 2025 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 40 साल की महिला ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तीन बच्चों की मां है. उसके पति की वर्ष 2021 में मौत हो गई थी. उसके पति की मौत के छः महीने बाद 10 जून 2021 को जब प्रार्थिया रात में अपने घर में सो रही थी. तभी आरोपी रामकिशुन राम उम्र 27 साल गलत नियत से उसके घर में घुसा. और प्रार्थिया को शादी करूंगा, उसके बच्चों का भरण पोषण करूंगा कहकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया. तब से लेकर अब तक जब भी उसकी मर्जी होती है तब शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहता था. आरोपी के साथ हो रहे शारीरिक सम्बन्ध के चलते प्रार्थिया 6 महीने की गर्भवती भी हो गई और आरोपी राम किशुन मई 2025 में किसी और लड़की से भी शादी कर लिया है. और प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखने से इंकार कर रहा है.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर पुलिस के ने थाना बगीचा में भा द वि की धारा 366,376(2-N) के तहत जुर्म दर्ज कर मामले के आरोपी राम किशुन राम उम्र 27 साल को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राम किशुन राम के द्वारा जुर्म कबूल किया. जुर्म का पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
इस मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व बलि राम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



