खेत में लगाए गए करंट से मासूम की मौत, बचाने के प्रयास में मां हुई घायल, गैर इरादतन हत्या के मामले में जमीन मालिक प्यारे गिरफ्तार

An innocent child died due to electric current in the field, mother got injured while trying to save him, land owner Pyare arrested in case of unintentional murder

खेत में लगाए गए करंट से मासूम की मौत, बचाने के प्रयास में मां हुई घायल, गैर इरादतन हत्या के मामले में जमीन मालिक प्यारे गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के थाना पचपेड़ी में खेत में लगे करंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई और बच्चे को बचाने की कोशिश में बच्चे की मां भी घायल हो गई. इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्यारे मोहन यादव उम्र 40 साल निवासी कोकड़ी, ने अपने खेत में अवैध तरीके से करंट वाला झटका तार लगाया था. जिसकी चपेट में आने से 10 साल के पंकज कुमार जगत की मौत हो गई थी. घटना के बाद थाना पचपेड़ी में मर्ग क्रमांक 21/25 के तहत जांच शुरू की गई थी
इस मामले की जांच के दौरान यह साफ हुआ कि खेत में लगाए गए झटका तार से करंट लगने की वजह से पंकज की मौत हुई. इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 177/2025, धारा 105 बीएनएस गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
ग़ौरतलब है कि घटना 6 मई को ग्राम कोकड़ी निवासी अनिता जगत अपने 10 साल के बेटे पंकज कुमार जगत के साथ तेंदुपत्ता तोड़ने गांव के ही मटासी खार तरफ जा रही थी. तभी आरोपी प्यारे मोहन के खेत के किनारे लगे करंट की चपेट में मासूम पंकज आ गया और तड़पने लगा.
जिसे बचाने की कोशिश में माँ अनिता भी करेंट की चपेट में आ गई और वही गिरकर दोनों  तड़पने लगे. जिसे अन्य ग्रामीणों ने हॉस्पिटल पहुचाया था. लेकिन चिकित्सको ने 10 साल के बेटे पंकज को मृत घोषित कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB