मालगाड़ी की छत पर हाईटेंशन तार को छूने से अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत, रेलवे स्टेशन में मच गया हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

An unidentified youth died on the spot after touching a high-tension wire on the roof of a goods train, causing panic at the railway station, with the GRP investigating.

मालगाड़ी की छत पर हाईटेंशन तार को छूने से अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत, रेलवे स्टेशन में मच गया हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

रायपुर/तिल्दा : रायपुर के तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में दोपहर बड़ा हादसा हो गया. जहां हाईटेंशन तार को छूने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी हुई थी.
तभी एक अज्ञात युवक गाड़ी के ऊपर चढ़कर तार को टच कर दिया. जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त था. बहरहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इधर घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB