अज्ञात हाईवा ने पैदल जा रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत, घटना के बाद लोगों का दिखा आक्रोश, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
An unknown truck crushed a young man walking on foot, he died on the spot, people showed anger after the incident, police started searching for the absconding driver
अभनपुर : हाईवा की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है. यह घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर के आजाद चौक निवासी अशोक तारक पिता नकुल तारक उम्र 50 साल पैदल कहीं जा रहा था. इसी दौरान सिग्नल चौक के पास एक अज्ञात हाईवा ने युवक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया. युवक खून से लथपथ पड़ा था. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल लेकर गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि अज्ञात वाहन की तलाश की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



