झमाझम बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के नीचे गूंजे देशभक्ति के जयघोष, होनहार बच्चों का किया सम्मान

Independence Day was celebrated with great pomp amidst heavy rain, patriotic slogans echoed under the tricolor, promising children were honored

झमाझम बारिश के बीच धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे के नीचे गूंजे देशभक्ति के जयघोष, होनहार बच्चों का किया सम्मान


गरियाबंद में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित

गरियाबंद : जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में 79वीं स्वतंत्रता दिवस गरिमामय माहौल में मनाया गया. प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. मंच पर कलेक्टर बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद सभी मौजूद नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया.
समारोह के मुख्य अतिथि बघेल ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया. मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा. समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई.
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि बघेल ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया.
पुरस्कार वितरण अंतर्गत परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, परेड कमांडर टू आईसी उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि बघेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया.
इनमें प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद, द्वितीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल गरियाबंद एवं तृतीय स्थान स्प्रींगबोर्ड बोर्ड स्कूल सोहागपुर को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर जिला पुलिस बल पुरूष, द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 16वीं वाहिनी एवं तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल महिला को मिला.
मार्च पास्ट नान प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर स्काउड बालक पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद, द्वितीय में एसपीसी गर्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद एवं गाईड गर्ल्स कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसके अलावा 10 प्लाटून कामाण्डरों को भी प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालीमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, उप निदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वरूण जैन, सीईओ जिला पंचायत प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे. इसके अलावा गरियाबंद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मैनपुर में झमाझम बारिश के बीच MLA जनक ध्रुव ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी में हुए शामिल

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ रजत जयंती के मौके पर मुख्य समारोह मे बिन्द्रानवागढ MLA जनक ध्रुव ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई और भारत माता की गगनभेदी जयकारे लगाये गए. सुबह से मैनपुर नगर मे मुसलाधार बारिश के बावजूद लोगो ने आजादी पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया.
मैनपुर एसडीएम डॉ तुलसीदास मरकाम के प्रयास से पहली बार नगर मे एक स्थान पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. लेकिन भारी बारिश की वजह से आनन फानन मे कार्यक्रम स्थल बदलना पड़ा और सामुदायिक भवन मे कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस कार्यक्रम मे MLA जनक ध्रुव, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य भूमिलता, भाजपा नेता महेश कश्यप, सरपंच बनसिंह सोरी, मैनपुर सरपंच हनिता नायक, एसडीएम तुलसीदास मरकाम, एसडीओपी पुलिस विकास पाटले, जनपद सीईओ श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल, बीआरसीसी शिव कुमार नागे, तहसीलदार मेहता, बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव, प्राचार्य माधुरी नागेश, विश्राम नागेश, परियोजना अधिकारी पी.आर. ठाकुर एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे और सभी स्कूलो के छात्र छात्राएं शिक्षक वरिष्ठ नागरिक एवं हजारों की तादाद में क्षेत्र के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. 
स्वतंत्रता दिवस रजत जयंती के मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं की प्रस्तुति को देखने भारी भीड़ लगी रही. और विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठजनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

छुरा में राष्ट्रीय पर्व की भव्य धूम

छुरा : विकासखंड मुख्यालय छुरा में स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस बार भी पूरे उल्लास, सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया. रिमझिम फुहारों के बीच सुबह से ही नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा. आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के प्रांगण से निकली प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए मां भारती का यशगान किया. देशप्रेम की गूंज से पूरा नगर जाग उठा.
आजादी के 78वें वर्षगांठ के अवसर पर नगर के तीन प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया. नगर पंचायत प्रांगण में अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को नमन किया. गांधी मैदान (शीतला मंदिर प्रांगण) में पार्षद संगीता अजय दीक्षित ने ध्वज फहराया. मुख्य परेड ग्राउंड में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान (बाबा) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली. बैंड की थाप और नन्हे कदमों की सामूहिक ताल पर पूरे छुरा में देशभक्ति का जुनून चरम पर था.
अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा –“सैकड़ों वर्षों की गुलामी की जंजीरों को भगत सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस और असंख्य गुमनाम शहीदों की शहादत ने तोड़ा है. हमें इस आजादी पर गर्व है और हमें इसके संरक्षण के लिए एकजुट रहना होगा.”
लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ध्वजारोहण
सभापति भोलेशंकर जायसवाल ने भी राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए कहा कि भारत केवल एक भूखंड नहीं, बल्कि भाव, संस्कार और बलिदान की मिसाल है। सच्चा देशवासी वही है जो व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित को रखता है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऐतिहासिक प्रस्तुति
स्कूली बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषाओं में देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में मौलिकता के साथ-साथ भावनात्मकता का समावेश था, जिसने मंच को ऊंचाई प्रदान की.
एक विशेष नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से छुरा नगर के नामकरण का इतिहास, कचना ध्रुवा महाराज की शौर्यगाथा और माता टेंगनाही के प्राकट्य की कथा को जीवंत रूप में मंचित किया गया, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा.
स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम छुरा
शहीदों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला के भूतपूर्व छात्र शहीद महेंद्र सिंह ध्रुव एवं शहीद राजेश कुमार ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अमर शहीदों की गाथाओं का वाचन कर युवाओं को देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया
सम्मान और पुरस्कार वितरण
स्व. गजानंद प्रसाद देवांगन (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधान पाठक) की स्मृति में नगर के बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया.
इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक भेंट किए गए। सफल संचालन के लिए शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया.
विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पार्षद बलराज पटेल, रजनी लहरे, दीप्ति यादव, चित्ररेखा ध्रुव, गरिमा ध्रुव, यामीन ट्रांसजेंडर, हरीश यादव, सलीम मेमन, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, पंचराम टंडन, देवसिंग नेताम, राजा साहब यशपेन्द्र शाह, थानसिंग निषाद, रमेश शर्मा, नंद देवांगन, मानसिंग निषाद, सज्जन शर्मा, ईस्माइल मेमन, नियाज़ अहमद, नारायण पटेल, निखिल साहू, अब्दुल लक्की मेमन, हिमांशु देवांगन, कुश साहू, मेषनंदन पांडे, अजय चंद्राकर, गणेशु साहू, ललित साहू, प्राचार्य एनसी साहू, के के साहू, प्रदीप मिश्रा, एमएल साहू, निर्भय राम ठाकुर, मुरारी देवांगन, विनोद देवांगन, सीमा सिंह, चंद्रवती सिन्हा, भूपत कन्नौजे, अनीता चंद्राकर, थनेश्वरी यादव, संतोष वर्मा, डिगेश बघेल, लोवित रत्नाकर, संतोष निषाद, कृष्णेश यदु, जमीला खातून, सबीना नाज, श्यामा नेताम, चंद्रिका साहू, शीतल चंद्राकर, योगेश्वरी बंजारे, करुणा वर्मा, चंद्रभूषण निषाद, उमेश ढीढी, सुशील कुमार पांडे, टोपेश्वर साहू, केशव साहू, वीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, रामाधार यादव, मिथलेश सिन्हा, कमलेश्वर सिन्हा, मनोज दुबे, दीपक साहू, वेद प्रकाश, विष्णु निर्मलकर, दानेश्वर निर्मलकर, मेघराज यादव, सोहेब अली समेत सभी विद्यालयों के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे.
देशभक्ति के रंग में रंगा छुरा
बारिश की हल्की फुहार के बीच जब तिरंगा हवा में लहराया, तो नगर के कोने-कोने में एक ही संदेश गूंज रहा था — “यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

शाला प्रांगण में दो होनहार बच्चों का किया सम्मान

मगरलोड : मगरलोड ब्लॉक के वनाचल ग्राम पंचायत के माध्यमिक शाला खड़मा से कक्षा 8 वी से प्रयास आवसीय विद्यालय कांकेर मे रुपेश कुमार का चयन हुआ NMMSE मे  छात्रवृति परीक्षा मे भूपेंद्र कुमार का चयन होने पर 15 अगस्त को शाला परिवार के तरफ से और पूरा खड़मा गांव के ओर से सुभकामनाये और सम्मानित किये सफलता का श्रेय अपने गरुजन और माता पिता को दिया गया.