दहेज की भेंट चढ़ी एक और सुहागिन, शादी के 10 महीने बाद फंदे से झूल गई नवविवाहिता, पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Another bride fell victim to dowry, hanging herself 10 months after marriage; police arrested four accused, including her husband.
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 फरवरी 2026 की रात नवविवाहिता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना की खबर पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की.
जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ हुई थी. शादी के करीब दो महीने बाद से ही पति, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे.
दहेज नहीं लाने की बात कहकर उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ता था. जिससे तंग आकर नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इस कार्रवाई में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक विवेक ठाकुर, नितिन द्विवेदी, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले और महिला आरक्षक अंजिमा बंजारे का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
पति धर्मेन्द्र निर्मलकर उम्र 30 साल
सास शिव कुमारी निर्मलकर उम्र 48 साल
देवर मनोज निर्मलकर उम्र 27 साल निवासी राहौद
मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर उम्र 37 साल निवासी खोखरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



