महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 1 अप्रैल से 30 जून तक फिर से ई-केवाईसी सत्यापन करना जरूरी, e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त...

Beneficiaries of the Mahatari Vandan Yojana will be required to re-verify their e-KYC from April 1st to June 30th. Failure to do so will result in the next installment being withheld.

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 1 अप्रैल से 30 जून तक फिर से ई-केवाईसी सत्यापन करना जरूरी, e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी अगली किस्त...

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और अपात्र लाभार्थियों को हटाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब इस योजना के तहत फायदा ले रहीं 69 लाख से ज्यादा महिलाओं का दोबारा सत्यापन (e-KYC) किया जाएगा. सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा. इस दौरान सभी लाभार्थियों को आधार-आधारित ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक सत्यापन कराना जरुरी है.
e-KYC नहीं कराया तो रुकेगी किस्त
सरकार ने साफ किया है कि जो लाभार्थी तय समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं कराएंगे. उनकी 26वीं किस्त रोकी जा सकती है. इसलिए सभी महिलाओं को समय रहते सत्यापन पूरा करने की सलाह दी गई है.
क्या है सरकार का मकसद?
इस अभियान का असल मकसद:
अपात्र और फर्जी लाभार्थियों को योजना से हटाना
पात्र महिलाओं तक ही योजना का फायदा पहुंचाना
नाम और बैंक डिटेल्स की त्रुटियों को सुधारना
DBT (Direct Benefit Transfer) प्रणाली को मजबूत करना
कितने लोग होंगे प्रभावित?
योजना से जुड़े कुल लाभार्थी: 69 लाख+ महिलाएं
करीब 4 लाख बाकी हितग्राही अभी सत्यापन से बाहर
सभी को e-KYC कराने की सलाह

कहां कराएं e-KYC?
लाभार्थी निम्न स्थानों पर जाकर अपना सत्यापन करा सकते हैं:
नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
आंगनबाड़ी केंद्र
वार्ड या पंचायत कार्यालय

जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
पंजीकृत मोबाइल नंबर

कैसे करें e-KYC (Step-by-Step)
नजदीकी CSC या आंगनबाड़ी केंद्र जाएं
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दें
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) सत्यापन कराएं
प्रक्रिया पूरी होने के बाद रसीद हासिल करें

घर-घर सर्वे भी जारी
सरकार द्वारा अपात्र लाभार्थियों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे अभियान भी चलाया जा रहा है. जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का फायदा सिर्फ पात्र महिलाओं को ही मिले. सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना e-KYC जरूर पूरा कर लें. ताकि योजना का फायदा बिना रुकावट मिलता रहे.

e-KYC हुआ है या नहीं कैसे चेक करें?
➲ तरीका 1: Official Website https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status
से चेक करें, "ऑफिसियल लिंक" पर क्लिक करें, अपना मोबाइल नंबर डालें और देखें आपकी मार्च माह की क़िस्त अपडेट है या नहीं? अगर मार्च माह की किस्त नहीं आयी है मतलब आपको e-KYC कराने की जरुरत है.
➲ तरीका 2: अपने ग्राम के डिजिटल सुविधा केंद्र अथवा ऑनलाइन सेंटर में जिनके पास CSC ID एवं बायोमैट्रिक की सुविधा हो में जाकर, e-KYC चेक कराएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB