रायपुरा ओवर ब्रिज और भिलाई रोड में बाइक सवारों से चाकू की नोक पर लूटपाट, छीन ले गए आईफोन-एटीएम और सोने की चेन, 3 नाबालिग समेत 5 बदमाश गिरफ्तार
Bike riders were robbed at knifepoint on Raipura Over Bridge and Bhilai Road, iPhones, ATM cards and gold chains were snatched, five miscreants including three minors were arrested.
रायपुर : रायपुर के डीडी नगर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 2 अलग-अलग लूट की वारदात में शामिल 2 युवकों को और नाबालिग को पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल करने वाली गाड़ी और चाकू जब्त किया है.
पहली घटना
27 मार्च की रात करीब 1:30 पीड़ित अपने घर सेक्टर-06 भिलाई जा रहा था. रास्ते में रायपुरा चौक के आगे उसकी गाड़ी खराब हो गई. इसी दौरान स्कूटी सवार 3 युवक पहुंचे और उसे डरा-धमकाकर उसका आईफोन-12, बैग में रखे जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और पास बुक लूटकर भाग गए. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 210/26 धारा 309(4) बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया.
दूसरी घटना
30 मार्च को प्रार्थी निखिल शर्मा ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे वे एक प्राइवेट हॉस्पिटल से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह रायपुरा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, 3-4 अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया. आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके गले में पहनी सोने की चेन, कैश, मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 236/26 धारा 309(4) बीएनएस का जुर्म दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़ितों से पूछताछ की, घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच की. मुखबिर को भी सक्रिय किया गया.
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अश्वनी नगर निवासी भूपेश कुमार साहू और आमापारा, बजरंग नगर निवासी हयांश उर्फ अयान पाल को गिरफ्तार किया है. वहीं, 3 नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सभी ने लूट की दोनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है.
गिरफ्तार आरोपी
भूपेश कुमार साहू पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी तेली धर्मशाला के आगे, तिलक देवांगन का घर अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती, रायपुर
हयांश उर्फ अयान पाल पिता राजु पाल उम्र 18.5 साल निवासी आमापारा, बजरंग नगर पानी टंकी के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर
3 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



