राजधानी में फिर चला चाक़ू, श्यामनगर में मोबाइल शॉप संचालक पर सरेराह चाकूबाजी, कारोबारी घायल, हालत नाजुक, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Another knife attack in the capital, a mobile shop owner in Shyamnagar was stabbed in broad daylight, the businessman was injured and his condition was critical. The accused had fled, and police were searching for him.
रायपुर : श्यामनगर इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मोबाइल शॉप संचालक गोविंद रचलानी को सरेराह चाकू से हमला किया गया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद अपनी परिचित युवती के साथ सर्विसिंग सेंटर से घर लौट रहे थे. तभी श्याम नगर दिव्या होटल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोका और चाकू से हमला कर दिया. वारदात के समय गोविंद ने किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं. यह हमला गालियां देने से मना करने पर किया गया. आरोपियों ने रास्ते में विरोध करने पर हमला किया और फौरन मौके से फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
साथ ही घटना की चश्मदीद घायल की परिचित युवती ने बताया कि चाकू मारने के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुलेआम चुनौती देते हुए फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगो ने घायल को पहले पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए. लेकिन इमरजेंसी सुविधा नहीं होने का हवाला देकर अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोग ही रिंगरोड़ स्थित एक दूसरी प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है. लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है.
तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी अभी तक फरार हैं. पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की दिशा-निर्देश दिए. गोविंद रचलानी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस इस घटना को सार्वजनिक स्थान पर हुई वारदात और परिचित के साथ मौजूद होने के आधार पर गंभीर मान रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



