एक्टिवा लेन-देन विवाद को लेकर चाकूबाजी, युवक की हालत नाजुक, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस की हिरासत में 2 संदेही
Stabbing over Activa transaction dispute; youth in critical condition, admitted to private hospital; panic grips area, two suspects in police custody
रायपुर : राजधानी के सड्डू इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. घायल युवक को मोवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर शंकरनगर इलाके का रहने वाला घायल युवक छवि महानंद उम्र 26 साल अपने दोस्त शिवा, राजा और आशीष के साथ सड्डू इलाके में स्थित खेमका साजन दास कॉलोनी में किसी परिचित के पास स्कूटी गिरवी रखने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और छवि महानंद पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. उसके सीने, हाथ, कलाई और पेट में गहरी चोटें आई है. घायल युवक को मोवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस मामले की खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा कि सभी संभावित आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



