पुरानी रंजिश में 22 बार चाकू गोदकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे

A contractor was stabbed 22 times over an old feud, and the police arrested three absconding suspects in the notorious murder case and sent them behind bars.

पुरानी रंजिश में 22 बार चाकू गोदकर ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार के भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर/तिल्दा : तिल्दा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जितेंद्र पाल हत्याकांड में तीन साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्याकांड पुरानी रंजिश का नतीजा था. जिसमें मृतक जितेंद्र पाल को चाकू से 22 से 23 वार कर मौत के घाट उतारा गया था. पुलिस ने आरोपी फेन्टा उर्फ फिरन्ता पारधी, मनोज उईके और ईशु उईके को पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले तीन साल से ये आरोपी दूसरे राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे. हत्याकांड का मास्टर माइंड रवि उईके पहले ही जबलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया और उसे रायपुर पुलिस के हवाले किया गया. जांच में सामने आया कि मृतक जितेंद्र पाल ठेकेदारी का काम करता था और पुराने विवाद की वजह से इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया.
तिल्दा थाना में इस मामले में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t