गरियाबंद के रिहायशी इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, डर से उड़ी लोगों की नींद, दहशत के साए में जी रहे लोग, कहा- हमें तेंदुए के खौफ से छुटकारा दिलाओ

In Gariaband people lost their sleep due to fear of leopard people living under the shadow of terror said free us from the fear of leopard

गरियाबंद के रिहायशी इलाके में फिर दिखा तेंदुआ, डर से उड़ी लोगों की नींद, दहशत के साए में जी रहे लोग, कहा- हमें तेंदुए के खौफ से छुटकारा दिलाओ

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में रिहायशी इलाके में फिर तेंदुआ दिखा है. तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई. गरियाबंद में तेंदुओं के रिहायशी इलाकों में घूमने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार रात करीब 12:30 को एक बार फिर पैरी कालोनी से लगे हुए इलाके में तेंदुआ दिखाई दिया. तेंदुए की धमक सीसीटीवी में कैद हो गई. तेंदुए के मूवमेंट बढ़ने से इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं.  सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में एक मकान के आंगन पर तेंदुआ टहलते हुए दिखाई दे रहा है.
चश्मदीदों ने बताया कि मंगलवार रात गरियाबंद रायपुर मार्ग के पास पैरी नगर इलाके के विजय सिंग के रहवासी मकान के बाहर जोर-जोर से कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी. और यहां आए दिन तेंदुआ दिखाई देता रहता है. इसलिए शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी की रिकार्डिंग चेक किया. जिसमें तेंदुआ उनके घर के आंगन में काफी देर तक घूमता और बैठा हुआ दिखाई दिया.
वही मुहल्लेवासियों ने बताया कि दो दिन पहले भी तेंदुआ आया था और कुत्ते को मार कर चला गया. लगतार इस इलाके में कुत्ते भी कम होते जा रहे हैं. तेंदुए के घर के बाहर बैठने का वीडियो शहर में वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb