CG NEWS: सीएम विष्णुदेव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी अंतिम श्रद्धांजलि, प्रकट की शोक संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा पहुंचकर भाजपा विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा पहुंचकर भाजपा विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हुआ था।



