टमाटर की खेत में घुसे मवेशी, फसल बर्बाद होने पर कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

Cattle entered a tomato field, and when the crop was destroyed, the evil son killed his father, beating him to death with sticks. Accused Pradeep arrested.

टमाटर की खेत में घुसे मवेशी, फसल बर्बाद होने पर कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी प्रदीप गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुशमी थाना क्षेत्र अंतर्गत राता सिल्ली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी प्रदीप खलखो को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिता लल्लू खलखो और बेटे के बीच टमाटर की खेती की देखरेख को लेकर विवाद चल रहा था. खेत में मवेशियों के घुस जाने से फसल को नुकसान पहुंचा. जिससे आरोपी बेटा प्रदीप खलखो गुस्से से आग-बबूला हो गया. गुस्से में आकर आरोपी प्रदीप खलखो ने  अपने पिता पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपी प्रदीप खलखो ने हालात को सामान्य दिखाने के लिए अपने पिता लल्लू खलखो को घर में बिस्तर पर लिटा दिया. हालांकि पुलिस ने जांच शुरू की. और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान सामने आने के बाद हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
खेत में मवेशी घुसने पर हुआ खौफनाक विवाद
आरोपी बेटा अपने खेत में उग रही टमाटर की फसल को लेकर बेहद नाराज था. उसे पता चला कि ठीक से निगरानी न होने की वजह से आवारा मवेशी खेत में घुस आए थे और उन्होंने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था. इससे आग-बबूला होकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और बिना कुछ सोचे-समझे, लाठियों और डंडों से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया.
हमला करने के बाद बिस्तर पर लिटा दिया
पुलिस ने बताया कि पिता की मौत गंभीर पिटाई के कारण लगी चोटों की वजह से हुई. अपने जुर्म को छिपाने की कोशिश में आरोपी प्रदीप खलखो ने एक शातिर चाल चली. उसने अपने पिता के शव को घर में बिस्तर पर लिटा दिया. ताकि ऐसा लगे कि उनकी मौत स्वाभाविक थी. हालांकि हालात को संदिग्ध पाते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें और शारीरिक हमले के निशान होने की पुष्टि हुई. जिससे बाद में हत्या का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी प्रदीप खलखो को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t