सरकारी कर्मचारी बताकर मोबाइल नंबर से आधार लिंक करने के बहाने लोगों का बायोमैट्रिक मशीन से अंगूठा लगवाकर 9 लोगों से धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Claiming to be a government employee, he made people take their thumb impressions on a biometric machine on the pretext of linking Aadhaar to their mobile numbers and cheated 9 people. Accused arrested
गरियाबंद/मोहदा : गरियाबंद जिले में 9 लोगों से धोखाधड़ी की शिकायत पर जांच करते हुए दोषी पाये गये आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज आरोपी तुलेश सिन्हा निवासी मोहदा (धवलपुर) को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मार्च 2025 को सियाराम मंडावी पिता मंडल राम मंडावी उम्र 65 साल ग्राम गौरगांव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक व्यक्ति जो अपना नाम तुलेश कुमार सिन्हा ग्राम मोहदा (धवलपुर) का निवासी बताते हुए मैं शासन की तरफ से आधार नंबर में मोबाइल नंबर लिंक करने आया हुं कहकर ग्राम पंचायत भवन गौरगांव में लोगों को बुलाकर आधार कार्ड का फोटोकॉपी लेकर उसमें मोबाइल नंबर लिंक कर रहा हॅू कहकर अंगूठे का निशान बायोमैट्रिक मशीन में लेकर गांव के 9 लोगों के खाते से कुल 65 हजार रुपये का धोखाधड़ी किया है.
इस रिपोर्ट पर आरोपी के के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 318(1) बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में आरोपी कोगिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
आमजनों से अपील पैसा लेन-देन या मोबाइल का आधार से लिंक करते समय सर्तक रहे. किसी भी अंजान व्यक्ति या संस्था को अपना व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें. पैसा लेन-देन होने के बादअपने खाता का जांच जरुर करें. इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा, सहायक उप निरीक्षक धनवार सिंह ध्रुव के साथ अन्य कर्मचारी की अहम भूमिका रही.
आरोपी
तुलेश सिन्हा पिता जीवन लाल सिन्हा उम्र 27 साल निवासी ग्राम मोहदा (धवलपुर) थाना मैनपुर जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



