अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग आरोपियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

11 tonnes of rods were loaded and sold on the way, police arrested two accused from Seoni, truck with fake number plate and Rs 5 lakh cash was seized

अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन में सवार होकर मोबाइल झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 नाबालिग आरोपियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी से गुजरात ले जाने के नाम पर ट्रक में फर्जी नम्बर नम्बर लगाकर 11 टन छड़ लोड कर आधे रास्ते में ही अमानत में खयानत करने वाले मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  
मिली जानकारी के मुताबिक भुवन सिंह थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  7 जनवरी 2025 को ट्रक का चालक राजेश बघेल 11 टन छड़ लोड कर उरला रायपुर से दहेज गुजरात के लिए 7 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे रवाना हुआ. जो गन्तव्य स्थान तक माल न पहुंचाकर अमानत में खयानत कर मुझे नुकसान पहुंचाया है. इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/25 धारा 316(3) BNS कायम कर मामला जांच मे लिया गया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, एएसपी(शहर) लखन पटले एवं सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में उरला पुलिस द्वारा घटना दिनांक से लगातार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था. मोबाइल सीडीआर से आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिलने पर उरला पुलिस और आईसीसीयू के संयुक्त टीम को सिवनी एमपी रवाना किया गया.
जहां टीम द्वारा आरोपी चालक राजेश बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक में फर्जी नम्बर लगाकर रायपुर के ट्रेडर्स प्रार्थी भुवन सिंह को झासे में लेकर 11 टन छड़ लोड कर गबन कर माल बेच दिया. आरोपी के मुताबिक अन्य आरोपी दिलीप सूर्यवंशी के कब्जे से माल बिक्री रकम पाँच लाख नगद जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर थाना उरला लाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
1.राहुल उर्फ़ राजेश उर्फ़ हर्षित बघेल पिता मदन बघेल उम्र 24 साल साकिन बस स्टैंड कानिवाड़ा जिला सिवनी मध्यप्रदेश 
2. दिलीप उर्फ़ छोटू सूर्यवंशी पिता सुदामा सूर्यवंशी उम्र 26 साल साकिन बरघट जिला सिवनी मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI