साय सरकार का बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत, पीसीसी चीफ बैज ने दी प्रतिक्रिया, बोले- राज्य की जनता को कोई फायदा नहीं होगा
The budget of the government is contrary to the expectations and hopes of the general public, PCC chief Baij reacted and said that the people of the state will not get any benefit
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे “कोरी कल्पना” करार देते हुए कहा कि इस बजट में न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन है.
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं बल्कि विनाश के लिए बनाया गया है. उनके मुताबिक बजट में गांव और शहरों के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है. जिससे राज्य की जनता को कोई फायदा नहीं होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 4000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. जो राज्य की आर्थिक स्थिति को और खराब करेगा. उनका कहना है कि यह बजट पूरी तरह दिशाहीन है और जनता के हितों की अनदेखी की गई है.
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 65 हजार एक सौ करोड़ रुपये का बजट पेश किया. जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिना किसी ठोस योजना के सतही कल्पनाओं पर आधारित नीरस बजट है. ऐसा लग रहा था वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ का बजट नहीं मोदी की चरण वंदना कर रहे थे. साय सरकार का बजट आम जनता के अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक रहा है, ना इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है. और ना ही महंगाई से निपटने कोई ठोस रणनीति है. स्वामी आत्मानंद स्कूलों, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कुछ नहीं है. मोदी की गारंटी में किये गये वादे 1 लाख नौकरियों के सृजन के बारे में इस साल के बजट में भी कुछ नहीं है. महिलाओं के लिए 500 रुपये. में सिलेंडर देने के बारे में बजट में कुछ नहीं है. पिछले बजट में 33,000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा किये थे. एक भी भर्ती नहीं कर पाये. इस साल फिर से 20,000 शिक्षकों की भर्ती की बात कर रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की 32% आबादी आदिवासी समाज के लिए बजट में कुछ नहीं है. शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के लिए, बजट में कुछ भी नया नहीं है. मजदूरों और गरीबों की आमदनी बढ़ाने के लिए बजट में कुछ नहीं है.
बैज ने कहा कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में ठोस आर्थिक प्रावधानों के विपरीत सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे थे. मोदी की चरण वंदना में समर्पित इस बजट में छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की उपेक्षा और भेदभाव का कोई जिक्र नहीं था. पिछले बजट का ज्ञान फेल हो गया तो वित्त मंत्री इस बार लंगड़े बजट की गति लेकर आ गए. 15 सालों तक रमन सरकार मेट्रो ट्रेन का झुनझुना पकड़ाती थी. अब फिर से साय सरकार ने नये सिरे से राज्य की जनता को मेट्रो ट्रेन का झुनझुना पकड़ाया है.
उन्होंने कहा कि उद्योग नीति पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले वित्त मंत्री राज्य के वनोपजो पर आधारित उद्योगों, वनोपजो के वेल्यू एडिशन पर कुछ नहीं बोले. विश्वविद्यालयों की संख्या पर अपनी पीठ थपथपाने वाली साय सरकार ने अपने कार्यकाल में 1 भी सरकारी विश्वविद्यालय नहीं खोला. महतारी वंदन में छूटी महिलाओं को जोड़ने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है. सरकार ने अपने आत्म प्रचार के लिए जनसंपर्क के बजट में 550 करोड़ का प्रावधान किया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



