शहर के अलग-अलग मकानों से लाखों का सोना चोरी, पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Gold worth lakhs stolen from different houses in the city, police exposed a gang of cunning thieves, four accused arrested and sent to jail

शहर के अलग-अलग मकानों से लाखों का सोना चोरी, पुलिस ने शातिर चोरों के गिरोह का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

भाटापारा : पिछले कुछ समय से भाटापारा शहर के अलग-अगल क्षेत्रों में मकानों में चोरी होने के बारे में रिपोर्ट मिल हो रही थी. जिन पर थाना भाटापारा शहर में चोरी/नकबजनी का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इन मामलो में माल मुल्जिम के पतासाजी के लिए थाना भाटापारा शहर और सायबर सेल से विशेष टीम गठित किया गया. 
इन मामलो में जांच के दौरान मालूम हुआ कि मामले का संदेही गोवा क्षेत्र में मौजूद हैं. जिस पर विशेष टीम को कार्यवाही के लिए गोवा रवाना किया था. जहां उक्त टीम के द्वारा एक संदेही की पहचान कर पकड़ा गया. जिसे पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राठौर निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा शहर का होना बताया. जिससे पुछताछ करने पर उसने पिछले दो महीने में भाटापारा के कई मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
आरोपी से पुछताछ करने पर माह जनवरी और फरवरी में भाटापारा शहर अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, संजय वार्ड, परशुराम वार्ड, लखन कालोनी, हथनीपारा, कल्याण सागर, कृष्णानगर, सिंधी मोहल्ला, संजय वार्ड के सुने मकान में ताला तोड कर चोरी करना और नेहरु वार्ड, सिंधी मोहल्ला सर्कस मैदान से स्कूटी और हेमु कल्याणी वार्ड से मोटर सायकल की चोरी करना कबूल किया गया.
पुछताछ पर आरोपी अजय राठौर ने बताया कि उसके द्वारा चोरी किये हुए सामान को अपने एक अन्य फरार सांथी के जरिए खपाने के मकसद से रायपुर में सामानो की बिक्री करता था.
आरोपी ने यह भी बताया कि उसके द्वारा संजय वार्ड से चोरी किये हुए सामान 3 नग सोने का हार, कान का टाप, एक जोडी चांदी की पायल को अपने परिचित अनिकेत रगडे निवासी आमानाका रायपुर को बेचने के लिए दिया था. जिसमें से अनिकेत रगडे ने एक नग मंगलसूत्र को राजनांदगांव निवासी मोहित स्वामी को दिया. जिसने चोरी किये हुए मंगलसूत्र को प्रकाश जैन निवासी इंदिरा नगर राजनांदगांव को बेचा था.
इस मामले में चोरी का सामान की बिक्री में मदद करने वाले आरोपी अनिकेत रगडे के कब्जे से 2 नग सोने का हार, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक नग झुमका, एक नग टाप और नगद रकम ₹50,000 कुल कीमत ₹5,05,940 बरामद किया गया.
चोरी का सामान बिक्री करने वाले आरोपी मोहित स्वामी के कब्जे से चुराई हुई संपत्ति बेचकर मिली रकम ₹2000 का सामान और आरोपी प्रकाश जैन के कब्जे से एक नग मंगलसूत्र कीमत ₹1,90,000 को बरामद कर जप्त किया गया. मामले में आरोपी अजय राठौर से चोरी से नगद रकम ₹11000 और 3 नग मोटर सायकल नम्बर CG22-7350, नम्बर CC22 AC 4495 और सोल्ड स्कूटी जो आरोपी द्वारा चोरी कर वारदात को अंजाम देने के बाद लावारिस हालत में शहर के कई क्षेत्रों में छोड़ा गया था. कुल कीमत ₹1,50,000 बरामद कर जप्त किया गया.
इस तरह मामले में चारो आरोपियो के कब्जे से कुल ₹9,08,940 का मशरुका की बरामदगी करने में कामयाबी मिली है. मामले में आरोपी ने चोरी से मिले मशरुका को खपत करने के लिए अपने अन्य आरोपियों के बारे में भी बताया. जिसकी पता तलाश की जा रही है. मामले में आरोपी अजय राठौर, अनिकेत रगडे, मोहित स्वामी, प्रकाश जैन, को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी द्वारा कारित की घटनायें-
1. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में सुने मकान में ताला तोड़कर नगद रकम और सोना चांदी के जेवरात की चोरी करना
2. संजय वार्ड भाटापारा में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹1700 की चोरी करना
3. परशुराम वार्ड भाटापारा में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹40,000 की चोरी करना
4. लखन कालोनी भाटापारा में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹1800-1900 की चोरी करना
5. हथनीपारा में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹20,000 की चोरी करना
6. मुंशी स्माईल वार्ड भाटापारा में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹20,000 नगदी और दो नग चांदी का सिक्का, एक सोने का लाकेट की चोरी करना
7. कृष्णानगर में सुने मकान में ताला तोड़कर ₹10,000 की चोरी करना
8. हेमु कल्याणी वार्ड से मोटर सायकल नम्बर CG22 R 2208 कीमत ₹20,000 की चोरी करना
9. जैन लोहाबाडा नेहरू वार्ड से स्कूटी मेस्ट्रो नम्बर CG22 7350 की चोरी करना
10. सिंधी मोहल्ला भाटापारा से स्कूटी एक्टीवा नम्बर CG22 AC 4495 की चोरी करना
11. सर्कस मैदान से सोल्ड स्कूटी की चोरी करना
12. सिंधी मोहल्ला से ₹16,000 की चोरी करना
13. संजय वार्ड भाटापारा से 2 नग सोने का हार, एक नग मंगलसूत्र, एक जोडी झूमका, एक जोडी पायल, एक नग सोने का बिस्कीट और नगद ₹40,000 की चोरी करना.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बरामद संपत्ति
1. आरोपी अकिनेत रगडे उर्फ गोलू- से दो नग सोने का हार, एक जोडी चांदी की पायल, एक नग झुमका, एक नग टाप और नगद रकम ₹50,000 कुल कीमत ₹5,05,940
2. प्रकाश जैन से- एक सोने का मंगलसूत्र, कीमत ₹1,90,000
3. अजय राठौर से- नगद रकम ₹11,000 (तीन नग मोटर सायकल आरोपी द्वारा वारदात के बाद लावारिस हालत में छोड़ने के बाद बरामद कीमत ₹1,50,000 )
4. मोहित स्वामी से- ₹2000
कुल जुमला कीमत - ₹9,08,940
आरोपियों के नाम
1. अजय राठौर उम्र 27 साल निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. अनिकेत रगडे उम्र 25 साल निवासी आमापारा निगम कालोनी थाना आजाद चौक रायपुर
3. मोहित स्वामी उम्र 26 साल निवासी स्टेशन पारा राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव
4. प्रकाश जैन उम्र 47 साल निवासी इंदिरा नगर राजनांदगांव थाना बसन्तपुर जिला राजनांदगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI