दुर्ग और बिलासपुर में युवाओं पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत, दोनों मामलों में तीन नाबालिग समेत 11 गिरफ्तार
Deadly attack on youth in Durg and Bilaspur both the youths died during treatment 11 arrested including three minors in both the cases
दुर्ग में युवक पर जानेलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, तीन नाबालिग सहित 8 गिरफ्तार
दुर्ग : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. नाजुक हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने तीन नबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला कोतवाली थाना दुर्ग का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को पुलिस को खबर मिली कि ललित जैन के घर के पास शिक्षक नगर दुर्ग में सत्तू मरकाम उर्फ सत्यवीर और अन्य लोगों के द्वारा आकाश शर्मा पर जानलेवा हमला किया. नाजुक हालत में आकाश शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी रेफर किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान आकाश शर्मा की मौत हो गई.
इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस ने 01. सत्यवीर उर्फ सत्तू मरकाम, 02. मयंक कटारे, 03. मुकेश यादव, 04. अभिषेक मरकाम और 05. युवराज सोनवानी समेत तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 190, 191(2), 191(3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक अमित अंदानी, एएसआई किरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आबिद खान, चेतन साहू, आरक्षक अलाउद्दीन शेख, सुरेश कुमार व एसीसीयू टीम का सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सिरगिटटी पुलिस हत्या के मामले 1 नबालिग समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शराब पीते समय चारों के बीच झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर मृतक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक गुलाब बाई पात्रे पति रामफल पात्रे उम्र 40 साल निवासी इंन्द्रपुरी ने 19 अगस्त 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा सौरभ पात्रे लहुलुहान होकर घर में आया. पुछने पर बताया कि मृतक आरोपी के साथ में शराब पी रहे थे और शराब पीने की बात को लेकर इन्द्रपुरी किराना दुकान के सामने मुझे मां-बहन की अश्लील गाली देने लगा. मना करने पर अपने पास रखे धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मृतक के पेट में गंभीर चोट लगी. इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती किया गया था. लेकिन इलाज के दौरान आहत सौरभ पात्रे की मौतहो गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) ने फौरन आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये. थाना प्रभारी सिरगिट्टी विजय चौधरी, टीम गठित कर अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया. इस दौरान घटना स्थल निरीक्षण, आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी लेकर 1 नबालिग और 2 आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया. दोनो आरोपियो से 2 नग धारदार चाकू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि विरेन्द्र नेताम, सउनि रमेश धू्रव, प्र.आर. विरेन्द्र धनकर आर. केशव मार्काे, पवन बंजारे, सज्जू अली, श्याम साहू, रवि शर्मा, विनोद सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. भुवन सोनवानी पिता तुफान सोनवानी उम्र 22 साल साकिन इन्द्रपुरी
2. अशोक दास मानिकपुरी पिता प्रमोद दास उम्र 19, साकिन इन्द्रपुरी, बिजली टावर के पास, थाना सिरगिटटी
3. एक विधि से संर्घषरत बालक साकिन इन्द्रपुरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



