देवभोग पुलिस की फिर कड़ी कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन पर कार्यवाही, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आर्टिका कार और 19 मवेशी बरामद

Devbhog police again took strict action against illegal animal transportation, police arrested 2 accused, Artica car and 19 cattle recovered.

देवभोग पुलिस की फिर कड़ी कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन पर कार्यवाही, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आर्टिका कार और 19 मवेशी बरामद

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग पुलिस ने पशु क्रूरता के मामले पर एक बड़ी कार्यवाही की है. गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध पशुधन परिवहन और पशु क्रूरता पर लगातार कारवाई चल रही है. पुलिस ने दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर को पशुधन अवैध परिवहन के मामलें पुलिस ने ओडिशा के नवरंगपुर जिले के चाटीगुडा के लक्ष्मण मेहरा और हरि मेहरा को 19 कृषि बैलों का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार किया गया. कीमत आंकलन के आधार पर इन बैलों की किमत 190,000 रुपये बतायी जा रही है.
पशुधन के अवैध परिवहन मामले पर पकड़े गये दो आरोपीयों के निशान देही पर देवभोग पुलिस ने 27 वर्षीय चित्रसेन मेहरा पिता सुकल मेहरा को उसके चारपहिया आर्टिका कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. चित्रसेन पशुधन अवैध परिवहन का मुख्य सरगना है और पशुधन परिवहन के लिये मजदूर परिवहन के लिये इसी आर्टिका कार का उपयोग करता था.
पकड़े गये आरोपीयों के पास पशुधन परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण देव भोग पुलिस ने जुर्म दर्ज कर छग कृषक पशुधन परिरक्षण अधिनियम 2004 के धारा 4,6,10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत न्यायिक रिमांड में जेल में दिया. 
पशुधन के अवैध परिवहन में उपयोग में लाये जाने वाले अर्टिका ओडी 24 के 5470 को राजसात की कारवाई करने देवभोग पुलिस ने प्रतिवेदन भेजा है. इस पूरे कारवाई में थाना प्रभारी फैजुलहोदा शाह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t