70 वर्षीय बुजुर्ग को नाग-नागिन के जोड़े ने आधा किलोमीटर दूर तक दौड़ाया, नदी में गिरने से बुजुर्ग घायल, संयोग या कुछ और, घटना बनी चर्चा का विषय

A 70-year-old man was chased for half a kilometer by a pair of cobras, and the man was injured after falling into a river. Whether coincidental or otherwise, the incident has become a topic of discussion.

70 वर्षीय बुजुर्ग को नाग-नागिन के जोड़े ने आधा किलोमीटर दूर तक दौड़ाया, नदी में गिरने से बुजुर्ग घायल, संयोग या कुछ और, घटना बनी चर्चा का विषय

गरियाबंद/छुरा : विकासखंड मुख्यालय के ग्राम सेम्हरा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को नाग-नागिन के जोड़े ने दूर तक दौड़ाया. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. जब सेम्हरा निवासी वरिष्ठ नागरिक हेमलाल अपने खेतों की तरफ गये थे.
खेतों में नाग नागिन के जोड़े ने इन्हें देखा और पीछे दौड़ने लगे. सांपो को अपनी तरफ आता देख 70 वर्षीय हेमलाल ने वहां से भागना शुरु किया तो सांपों का जोड़ा भी इनकी तरफ और तेजी से आने लगा.
हेमलाल का कहना है कि करीब 500 मीटर तक सांप उनके पीछे दौड़ाते रहे. जबकि हेमलाल वहां से डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ते रहे. आगे 25 फ़ीट नीचे नदी में गिर गए. गनीमत ये रही कि नदी में ज्यादा पानी नही था.
घुटने भर पानी में गिरे बुजुर्ग काफी देर तक वही बैठे रहे. उसके बाद किसी तरह घर पहुंचे. गिरने से हेमलाल के सर और हाथों में चोट आई है. हेमलाल ने बताया कि अब तक उनकी आंखों के सामने घटना का दृश्य लहरा रहा है.
संयोग या कुछ और ?
हेमलाल के सुपुत्र पुष्कर चंद्राकर ने बताया कि दो से तीन दिनों पहले उन्हें सुबह सपना आया था कि सांपों को जोड़ा मुझे दौड़ा रहा है. जबकि हकीकतन घटना उनके पिता के साथ हुई.
छुरा नगर में इस घटना की हर तरफ काफी चर्चा में रही. नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग हेमलाल से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. फिलहाल हेमलाल का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t