BJP के राज में भी सुरक्षित नहीं भाजपा नेता, कार में तोड़फोड़ DVR कैमरा-दस्तावेज और दिवाली गिफ्ट लेकर चोर फरार, इलाके में दहशत
BJP leaders are not safe even under BJP rule; thieves vandalize car, flee with DVR camera, documents, and Diwali gifts, creating panic in the area.
रायपुर : राजधानी रायपुर में दिवाली की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. भाजपा नेता और राज्य केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास की कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिवाली गिफ्ट पैक, जरुरी दस्तावेज और डीवीआर कैमरा चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के वीआईपी स्टेट शंकर नगर का है.
सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता श्रीवास की घर के बाहर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी. तभी देर रात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरु कर दी है. जांच प्रारंभिक स्तर पर है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.
गौरीशंकर श्रीवास ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि कल रात अज्ञात चोरों ने मेरी कार में तोड़फोड़ कर दीपावली के गिफ्ट पैक और दस्तावेज़ चोरी कर लिए. पकड़े जाने के डर से चोरों ने कार में लगा डीवीआर कैमरा भी निकाल लिया.
घटना के बाद शंकर नगर क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ा दी गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में निगरानी और पेट्रोलिंग को और मजबूत करने की मांग की है. जनता में असुरक्षा की भावना गहराती दिख रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



