डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने 1 ही साल में बनाई 4 फिल्में, रिलीज के साथ ही चारों हुई थीं ब्लॉकबस्टर

मनमोहन देसाई बॉलीवुड के एक ऐसे फिल्म निर्देशक थे, जिनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता था. अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में दी थीं, लेकिन साल 1977 निर्देशक के लिए बेहद खास साबित हुआ था, क्योंकि उस साल उनकी 4 फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं.

1977 में निर्देशक मनमोहन देसाई की 4 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. दर्शकों के बीच इन फिल्मों की चर्चाएं तो आज भी होती हैं. अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, धर्मेंद्र, जितेंद्र और रणधीर कपूर को लेकर मनमोहन देसाई ने 4 ऐसी फिल्म बना डाली थी, विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार जो साल 1977 की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थीं.
अमर अकबर एंथोनी: मनमोहन देसाई की यह फिल्म साल 1977 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था. दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी.
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, शबाना आजमी, निरूपा रॉय, प्राण और जीवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.
धरम वीर: मनमोहन देसाई की यह फिल्म इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है यानी साल 1977 में यह फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी.
इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चाएं थीं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही हंगामा मचाने लगी थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, जीनत अमान, जितेंद्र, नीतू सिंह और प्राण भी अहम भूमिकाओं में थे.
परवरिश: मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 1977 की ये चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, नीतू सिंह, शबाना आजमी, शम्मी कपूर, कादर खान और अमजद खान स्टारर यह फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दर्शकों इस फिल्म पर जमकर अपना प्यार लुटाया था.
चाचा भतीजा: इस फिल्म को भी मनमोहन देसाई ने ही डायरेक्टक किया था. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, रणधीर कपूर और योगिता बाली स्टारर यह फिल्म साल 1977 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई थी. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया था.