नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाला सप्लायर निलमणी गुप्ता गिरफ्तार, 36 पत्ते प्रतिबंधित दवाएं और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त

Drug capsule supplier Nilamani Gupta arrested, 36 tablets of banned drugs and a Bajaj Pulsar motorcycle seized.

नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाला सप्लायर निलमणी गुप्ता गिरफ्तार, 36 पत्ते प्रतिबंधित दवाएं और बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में युवाओं को नशे की लत लगाने वाली प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करने वाले एक सप्लायर को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना में 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से लैलूंगा की तरफ़ से मिलूपारा की तरफ नशीली कैप्सूल लेकर आ रहा है. इस खबर पर पुलिस टीम ने मिलूपारा-कोड़केल मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोका.
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निलमणी गुप्ता पिता स्व प्रेमलाल गुप्ता उम्र 30 साल निवासी बिजना थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया. एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल के हैंडल के अंदर रखी प्लास्टिक पन्नी से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई.
आरोपी के कब्जे से कुल 36 पत्ते स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस (हर पत्ते में 8 कैप्सूल, कुल 288 कैप्सूल) बरामद किए गए. जिनकी कीमत करीब 3,294 रुपये बताई गई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इनमें से 6 पत्ते उसके अपने हैं. जबकि 30 पत्ते सुनील बेहरा निवासी ग्राम लिबरा के हैं. जिन्हें लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी विकास यादव से मंगवाया गया था.
पुलिस ने आरोपी के पास से जुर्म में इस्तेमाल बिना नंबर की बजाज पल्सर एनएस 125 मोटरसाइकिल चेसिस नंबर MD28728XXRCF48252 (कीमत करीब 95,000 रुपये) और एक मोटोरोला मोबाइल फोन (कीमत करीब 20,000 रुपये) भी जब्त किया है. कुल जब्ती की अनुमानित कीमत 1,18,284 रुपये बताई गई है.
इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 21(C) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी निलमणी गुप्ता, सुनील बेहरा और सप्लायर विकास यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है. गिरफ्तार आरोपी निलमणी गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम, एएसआई शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक डोलनारायण सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.
आरोपी
निलमणी गुप्ता पिता स्व प्रेमलाल गुप्ता उम्र 30 साल निवासी बिजना थाना तमनार जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB